Varanasi Famous Restaurant: बनारस में कंकाल सर्व कर रहे फूड, रेस्टोरेंट है या भूत बंगला ?

Varanasi Horror Theme Restaurant: वाराणसी में भूत बंगला तो शायद ही कही मिले लेकिन हां भूतिया माहौल यहां पर मिल सकता है। आपको भी ऐसी जगह जाना है तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़े...

Written By :  Yachana Jaiswal
Update: 2024-06-15 13:22 GMT

Varanasi Horror Restaurant (Pic Credit-Social Media)

Varanasi Horror Theme Restaurant Details: आपने कभी भूतों को खाना सर्व करतो देखा है? नहीं न लेकिन हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे है जहां पर खाना परोसने का तरीका थोड़ा कैजुअल है। बनारस मे आपको एक से एक कैफे रेस्टोरेंट देखने को मिलते है। जहां आपको एस्थेटिक्स नजारे के साथ बहुत ही खूबसूरत वाइब मिलेगा। लेकिन यहां पर एक बहुत ही अलग तरह का रेस्टोरेंट है। जो पहले आपको भूत बंगला लगेगा। वहां पूरा माहौल एकदम भूतिया है। आपको यहां पर पिज्जा भी कंकाल के खोपड़ी शेप में मिलेगा। चलिए जानते है इस अजीब गरीब रेस्टोरेंट के बारे में...

यहां मिलेगा भूतिया माहौल

अगर आपसे आपका दोस्त कहे की उसे डर नहीं लगता है तो उसे पूछना क्या कभी तुम्हें भूत ने खाना खिलाया है? या उनसे खाना खाने का लुत्फ उठाना है तो चलिए हम आपको एक बहुत ही रोमांचक जगह के बारे में बताते हैं। जहां डरपोक गए तो उनकी सिट्टी पिट्टी गुम हो जाती है। बहादुर इंसान के भी पसीने छूट जाते है। हम बात कर रहे है बनारस के कंकाल हॉरर रेस्टोरेंट की, जहां पर डर के माहौल में आपको खाने का स्वाद मिलेगा।

नाम – कंकाल हॉरर रेस्टोरेंट(Kankal Horror Restaurant)

लोकेशन - C7/262, लहुराबीर रोड, रमाकांत नगर, चेतगंज बिस्ट्रो B2 के पास, वाराणसी

कॉन्टैक्ट डिटेल्स- संपर्क नंबर: 7991613001


फूड मेन्यू में आपको मिलेंगे कई विकल्प

कंकाल हॉरर रेस्टोरेंट में आपको मेन्यू में कई तरह के विकल्प मिलते है। जिनमें मैगी, पिज्जा, चाइनीज, मोमोज, नूडल्स, नॉनवेज के तंदूर और चाइनीज आइटम जैसे कई सारे फूड ऑप्शन है। वहीं बर्गर, सैंडविच, रोल, पेटीज, पास्ता, डोसा के साथ मैं कोर्स के आइटम मिलते है। जो आपको खाने जरूर खाने जरूर जाने चाहिए। यहां पर स्वादिष्ट खाने का लुत्फ उठाने के साथ आपके डर की भी परीक्षा ली जाएगी। यहां पर खाना सर्व करने खुद भूत चलकर आता है।


कंकाल की खोपड़ी वाला पिज्जा

यहां पर आपको एक से एक आइटम खाने को मिलते है। यहां पर मैगी पिज्जा पास्ता बर्गर सैंडविच सब चीज A1 हैं। लेकिन एक और चीज है जो आप ट्राई कर सकते है। वो है खोपड़ी वाला पिज्जा, जहां आपको कंकाल के खोपड़ी के आकार का पिज्जा खाने को मिलता है।। यह पिज्जा देखने में बहुत ही डरावना होता है। जिसमे कंकाल की आखें भी बनी होती है।




Tags:    

Similar News