Theth Banarasi Restaurant: वाराणसी में खुला नया "ठेठ बनारसी रेस्तरां" देशी वाइब के साथ खाइए देशी खाना

Varanasi Famous Restaurant: देशी चीजों की चाह आज तेजी से आगे बढ़ रहे युग में एक सुकून जैसा है। इसी सुकून के लिए बनारस में कुछ नया है।

Written By :  Yachana Jaiswal
Update: 2024-03-29 08:10 GMT

Famous Theth Banarasi Restaurant(Pic Credit - Social Media)

Famous Theth Banarasi Restaurant: आज के समय में हम जितना मॉडर्न होते जा रहे है। हमारे खाने की क्रेविंग उतनी ही देशी होती जा रही है। हमें मिट्टी क बर्तन में खाने की चाहत होती है। वैसे ही जैसे चाय हम जितने जगह पर पी ले, लेकिन जबतक चाय कुल्हड़ में नहीं पिते है तो स्वाद नहीं आता है। देशी चीजों की चाह आज तेजी से आगे बढ़ रहे युग में एक सुकून जैसा है। इसी सुकून के लिए बनारस में कुछ नया है। जहां आपको सबकुछ देशी मिलेगा। हम बात कर रहे है, चौका घाट पर खुले नए ठेठ बनेरसी रेस्टोरेंट की।

ठेठ बनारसी है बिल्कुल देशी

देसी गांव वाली वाइब्स का अनुभव जानने का मन है? शहरों में रहने के साथ मिटी के स्वाद से दूर रह गए। कोई नहीं अभी भी समय है। देशी वाइब में थोड़ा सुकून ढूंढ रहे हो और एकदम एस्थेटिक सी जगह भी, जहां बहुत सुंदर तस्वीरें एक देशी वाइब के साथ आती हैं, साथ ही वहां आपको देशी खाना भी मिल जाए, तो ठेठ बनारसी से बेहतर और क्या हो सकता है? यहां पर खाना एक नंबर मिलता है। एक बार यह फेमस और नई जगह जरूर विजिट करें।



नाम - ठेठ बनारसी, बाटी चोखा रेस्टोरेंट

लोकेशन - तेलियाबाग ज़िंग, अंधरापुल, चौकाघाट, पियारी, वाराणसी, उत्तर प्रदेश

समय: सुबह 11 बजे से रात 11:30 बजे तक

कीमत – 120 रूपए से शुरु 350/-

आपको बाहर से देखकर यहां पर बिल्कुल नहीं लगेगा, यह इतना अलग हो सकता है। लेकिन ये है, कुल मिलाकर यहां दो मंजिल का रेस्टोरेंट हैं और आपको यहां काफी सारी दीवारों पर गांव की गतिविधियों से संबंधित नक्काशी देखने को मिलती है। यहां पर पूरा अंदर से देसी थीम पर सजाया गया है। यहां इंटीरियर भी गांव के अनुसार मटका लालटेन, खटिया जैसी कई सारे चीजों से सजाया गया है। आप अंदर जाकर यहां क इंटीरियर में खो से जाएंगे। हां लेकिन फोटो लेना बिल्कुल मत भूलिएगा। इस जगह पर जरूर जाएं, आपको यह पसंद आएगा।

गुरुबाग में ठेठ बनारसी बाटी चोखा के पास अपने ग्राहकों की विभिन्न आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए उत्पादों और/या सेवाओं की एक विस्तृत सीरिज है। इस प्रतिष्ठान के कर्मचारी विनम्र हैं और कोई भी सहायता प्रदान करने के लिए सदैव तत्पर हैं।



वेलकम के लिए स्टॉफ तैयार

ठेठ बनारसी बाटी चोखा और समग्र अनुभव से प्रभावित है। भोजन की प्रस्तुति उत्कृष्ट मिलेगी, और स्वाद दृश्य अपील से एकदम मेल खाता हुआ स्वादिष्ट है। स्टाफ अच्छी तरह से प्रशिक्षित है और शीर्ष स्तर की सेवा प्रदान करते है। ज्यादा इंतजार किए बिना आपको अपना ऑर्डर मिल जाता है। त्वरित सेवा से हर विजिटर प्रसन्न रहा। जिससे भोजन का अनुभव और भी सुखद हो गया। कुल मिलाकर, शानदार प्रस्तुति और कुशल सेवा के साथ स्वादिष्ट भोजन के लिए एक उत्कृष्ट जगह!



बनारस के सुंदर दृश्य का उठाए लुत्फ

यहां पर आपको अच्छे भोजन और माहौल के साथ प्रामाणिक बाटी चोखा का अनुभव बहुत ही आन्नद देने वाला होगा। दूसरी खास बात यह है कि यहां पर आपको बनारस का सुंदर दृश्य देखने को मिलेगा। रेस्तरां से गंगा नदी का सुंदर दृश्य भी देखने को मिल सकता है, अगर आप खिड़की के नजदीक बैठते है तो,बाकी विनम्र और गर्मजोशी से भरे कर्मचारी जो अच्छा आतिथ्य प्रदान करते हैं।



Tags:    

Similar News