Varanasi Top 20 Famous Temples: काशी जाए तो इन 20 मंदिरों में जरूर करें दर्शन

Varanasi Top 20 Temple: वैसे तो काशी नगरी ही धार्मिक है, लेकिन इसके बाद भी यदि आप पूरी नगरी नहीं घूम सकते तो, कुछ विशेष मंदिर है। जिनमें आपको दर्शन जरूर करना चाहिए।

Update:2024-09-20 15:11 IST

Varanasi Famous Temple (Pic Credit-Social Media)

Varanasi Famous Temple List: वाराणसी भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित एक प्राचीन और पवित्र शहर है। यह शहर गंगा नदी के किनारे बसा हुआ है। इस शहर का इतिहास लगभग 5,000 वर्ष पुराना है, जब यह शहर काशी नाम से जाना जाता था। यह शहर कई राजवंशों और साम्राज्यों के अधीन रहा है, जिनमें मौर्य, गुप्त, और मुगल शामिल हैं। वाराणसी की संस्कृति बहुत समृद्ध और विविध है। यह शहर अपने संगीत, नृत्य, कला, और साहित्य के लिए प्रसिद्ध है। हिंदू धर्म के लिए यह एक पवित्र शहर है, जहां लोग अपने जीवन के अंतिम चरण में आते हैं और मोक्ष प्राप्त करने की आशा रखते हैं। यह शहर अपने धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। हिंदू धर्म के सबसे महत्वपूर्ण तीर्थ स्थलों में से एक वाराणसी में घूमने के लिए कई प्रमुख स्थान है। द्वादश ज्योतिर्लिंग में से एक काशी विश्वनाथ धाम के अतिरिक्त आप यहां पर कई पौराणिक और धार्मिक मंदिरों का भ्रमण कर सकते है।

चलिए आपको वाराणसी के प्रसिद्ध 20 मंदिरों के बारे में बताते है;

शक्तिपीठ से लेकर, द्वादश ज्योतिर्लिंग तक काल भैरव, संकट मोचन के मंदिर के साथ भारत का इकलौता भारत माता मंदिर भी यही इसी नगरी में है। जहां पर भारत के नक्शे को लोग पूजते है। ऐसे कई यूनिक और धार्मिक मंदिर आपको बनारस में देखने को मिलते है: 

  • काशी विश्वनाथ मंदिर(Kashi Vishwanath Temple)
  • काल भैरव मंदिर (Kaal Bhairav Mandir)
  • संकट मोचन हनुमान मंदिर (Sankat Mochan Hanuman Mandir)
  • दुर्गा कुंड मंदिर(Durga Kund Mandir)
  • मां अन्नपूर्णा मंदिर(Maa Annapurna Mandir)
  • तुलसी मानस मंदिर(Tulsi Manas Mandir)
  • मृत्युंजय महादेव मंदिर (Mrityunjay Mahadev Mandir)
  • नए विश्वनाथ मंदिर (New Vishwanath Temple (Birla Temple))
  • विशालाक्षी मंदिर(Vishalakshi Mandir (Manikarnika Ghat))
  • भारत माता मंदिर(Bharat Mata Mandir)
  • संकटा देवी मंदिर(Sankata Devi Mandir)
  • ललिता घाट मंदिर(Lalita Gauri Temple)
  • श्री तिलभंडेश्वर महादेव मंदिर(Shri Tilbhandeshwar Mahadev Mandir)
  • डुंडी राज गणेश मंदिर(Dundi Raj Ganesh Temple)
  • इस्कॉन मंदिर(ISKCON Temple of Varanasi)
  • रत्नेश्वर महादेव मंदिर(Ratneshwar Mahadev Temple)
  • व्यास मंदिर(Vyasa Temple)
  • मार्कण्डेय महादेव मंदिर (Markandey Mahadev Temple)(Tridev Temple)
  • पशुपतिनाथ नेपाली मंदिर(Pashupati Nath (Nepali) temple)
Tags:    

Similar News