Visa Free Countries: भारतीय पासपोर्ट के साथ इन देशों की यात्रा करना है आसान

Visa Free Countries For Indians: विदेश घूमने का प्लान बनाने वालों के लिए बड़ी खुश खबरी है, अब आप बिना वीजा के इन 58 देशों की यात्रा कर सकते है...

Written By :  Yachana Jaiswal
Update: 2024-08-08 09:52 GMT

Visa Free Countries With Indian Passport(Pic Credit-Social Media)

Most Powerfull Passport In World: विदेश घूमना सब चाहते है, अक्सर एक देश के लोग यात्रा के लिए दूसरे देशों का दौरा करते रहते है। विश्व में कुल 227 देश है, इन देशों में क्या आपको पता है कि किस देश का पासपोर्ट सबसे ज्यादा शक्तिशाली है। यानी किस देश के लोगों को अपने देश का पासपोर्ट लेकर पूरा विश्व बिना वीजा के घूमने की अनुमति मिलती है तो चलिए हम आपको बताते है। शुरुआत हम सबसे शक्तिशाली देश से करते है। हेनले ने पासपोर्ट की रैंकिंग की नई लिस्ट जारी कर दी है इस लिस्ट के अनुसार सिंगापुर(Singapore) के पासपोर्ट को दुनिया का सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट नामित किया गया है, जो 195 देशों में वीजा-मुक्त पहुँच प्रदान करता है।

दूसरे और तीसरे नंबर पर है ये देश 

सूची के अनुसार, फ्रांस, इटली, जर्मनी और स्पेन जापान के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जो पासपोर्ट धारकों को 192 देशों तक पहुँच प्रदान करते हैं। फिर, रैंकिंग में तीसरे स्थान पर, ऑस्ट्रिया, फिनलैंड, आयरलैंड, लक्जमबर्ग, नीदरलैंड, दक्षिण कोरिया और स्वीडन सभी के पास 191 गंतव्यों तक वीजा-मुक्त सेवा अपने देश के लोगों को देता है।

तो फिर भारत कहा है?(India's Rank In Passport Ranking List)

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में भारत का पासपोर्ट 82वें स्थान पर पहुंच गया है, भारत का पासपोर्ट इस सूची में 82वें स्थान पर है, जिसके नागरिकों को इंडोनेशिया, मलेशिया और थाईलैंड जैसे लोकप्रिय गंतव्यों सहित 58 देशों में बिना वीजा के यात्रा करने की अनुमति देता है। यह रैंकिंग अंतर्राष्ट्रीय वायु परिवहन संघ (IATA) के डेटा पर आधारित है, जो दुनिया भर में यात्रा संबंधी सूचनाओं का सबसे व्यापक और सटीक डेटाबेस रखता है। भारत की वर्तमान रैंकिंग सेनेगल और ताजिकिस्तान जैसे देशों के बराबर है। जिससे निम्नलिखित देशों के लिए यात्रा के अवसर खुल गए हैं: 

अंगोला

बारबाडोस

जॉर्डन

कजाकिस्तान

केन्या

भूटान

बोलीविया

ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स

बुरुंडी

कंबोडिया

केप वर्डे

द्वीप

किरिबाती

लाओस

मकाऊ (एसएआर चीन)

मेडागास्कर

मलेशिया

मालदीव

मार्शल आइलैंड्स

मॉरिटानिया

समोआ

सेनेगल

सेशेल्स

सिएरा लियोन

सोमालिया

श्रीलंका

सेंट किट्स और नेविस

सेंट लूसिया

सेंट विंसेंट और

ग्रेनेडाइंस

तंजानिया

कोमोरो आइलैंड्स

कुक द्वीप

मॉरीशस

जिबूती

माइक्रोनेशिया

डोमिनिका

इथियोपिया

मोंटसेराट

थाईलैंड

फिजी

मोजाम्बिक

तिमोर-लेस्ते

गैबॉन

म्यांमार

टोगो

गिनी-बिसाऊ

नेपाल

त्रिनिदाद और टोबैगो

ग्रेनाडा

नियू

हैती

ओमान

ट्यूनीशिया

इंडोनेशिया

पलाऊ द्वीप

तुवालु

ईरान

कतर

वानुअतु

जमैका

रवांडा

जिम्बाब्वे

यूएसए, यूके और स्विट्जरलैंड की रैंकिंग

यूनाइटेड किंगडम चौथे स्थान पर है, इसके साथ ही न्यूज़ीलैंड, नॉर्वे, बेल्जियम, डेनमार्क और स्विटज़रलैंड भी हैं। ऑस्ट्रेलिया और पुर्तगाल ने 5वां स्थान साझा किया, जबकि यूएसए (USA) 186 देशों में वीज़ा-मुक्त पहुँच के साथ आठवें स्थान पर आ गया है।

कौन सा देश सबसे नीचे 

भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान इस सूची में 100वें स्थान पर है, जो पासपोर्ट धारकों को 33 देशों तक पहुंच प्रदान करता है। सूची में सबसे नीचे अफगानिस्तान है, जो 26 गंतव्यों तक आसान पहुंच प्रदान करता है।

Tags:    

Similar News