Ram Mandir Ayodhya: अयोध्या दर्शन का बन रहे हैं प्लान, सिर्फ 2000 में घूमें राम नगरी

Ram Mandir Ayodhya : अयोध्या के राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हो गई है और 23 जनवरी से रामलाल भक्तों को दर्शन देने शुरू कर दिए हैं। आप भी सिर्फ 2000 में अयोध्या घूम सकते हैं।

Update: 2024-01-25 06:15 GMT

Ram Mandir Ayodhya (Photos - Social Media)

Ram Mandir Ayodhya : अयोध्या के भव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है और 22 जनवरी 2024 का दिन इतिहास के पन्नो में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया है। 500 सालों के संघर्ष और तपस्या के बाद रामलाल अपनी जन्मभूमि में बने मंदिर में विराजित हो पाए हैं। प्राण प्रतिष्ठा के इस उत्सव को देशभर में बहुत ही धूमधाम के साथ बनाया गया है। राम मंदिर को बहुत ही भव्यता के साथ वास्तुकला को ध्यान में रखते हुए बनाया जा रहा है और यहां विराजित रामलला की मूर्ति भी कृष्ण शैली में तैयार की गई है और मंदिर की वास्तु कला नागर शैली की है। चलिए आज हम आपको राम मंदिर से जुड़े कुछ तथ्यों से रूबरू करवाते हैं। राम मंदिर जो कि अयोध्या में स्थित एक हिन्दू मंदिर के रूप में जाना जाता है, एक महत्वपूर्ण हिन्दू धार्मिक स्थल है। यहां घूमने जाना चाहते हैं तो आपको इसके लिए सिर्फ ₹2000 खर्च करने होंगे चलिए कैसे जानते हैं।

Ram Mandir Ayodhya 


ट्रेन से पहुंचे लखनऊ

आप अयोध्या घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है बस आपको इंदौर स्टेशन से काशी महाकाल एक्सप्रेस ट्रेन पकड़नी होगी जो आपको ₹400 में लखनऊ छोड़ देगी। लखनऊ पहुंचने के बाद आपको थोड़ा इंतजार करना होगा और यहां से आपको एक ट्रेन मिलेगी जो ₹60 में आपको अयोध्या छोड़ देगी। यहां से ऑटो को ₹10 देकर आपको राम की पेढ़ी पर पहुंचना है जहां सिर्फ दो ₹200 में आपको धर्मशाला में रहने की जगह मिल जाएगी।

Ram Mandir Ayodhya 


घूमें ये जगह

यहां रुकने के बाद आप आराम से तैयार होकर घूमने के लिए निकल सकते हैं यहां आपको राम की पेढ़ी, श्री राम जन्मभूमि, हनुमानगढ़ी, कनक भवन, राम भरत मिलन स्थल, दशरथ भवन, स्वर्ग द्वार, राम मंदिर नागेश्वर नाथ मंदिर देखने के लिए मिल जाएंगे। आपके यहां जाकर खाने की फिक्र करने की जरूरत नहीं है क्योंकि राम रसोई में सब कुछ फ्री में मिलता है।

Ram Mandir Ayodhya 


कैसे आएं वापस

अयोध्या के सारे धार्मिक स्थल घूम लेने के बाद और राम जन्मभूमि का इतिहास जानने के बाद आप साकेत एक्सप्रेस से वापस इंदौर के लिए रवाना हो सकते हैं इसका किराया भी आपको उतना ही देना होगा जितना कि आपको इंदौर से अयोध्या पहुंचने के लिए देना पड़ा था। बस कुछ इस तरह से अपनी जेब में सिर्फ ₹2000 रखकर आप आसानी से राम जन्मभूमि और पूरी अयोध्या घूम सकते हैं।

Tags:    

Similar News