PLACES TO VISIT IN KUTCH: कच्छ घूमने का बना रहे हैं प्लान, देखना न भूलें ये खूबसूरत जगहें

PLACES TO VISIT IN KUTCH कच्छ गुजरात की एक बहुत ही खूबसूरत जगह है। जहां पर घूमने के लिए हर साल हजारों की संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।

Update: 2024-02-06 03:15 GMT

PLACES TO VISIT IN KUTCH (Photos - Social Media)

PLACES TO VISIT IN KUTCH : गुजरात में घूमने के लिए बहुत सारे पर्यटक स्थल हैं। गुजरात का एक शहर कच्छ बहुत ही खूबसूरत जगह है जो अपने सफेद रेगिस्तान के चलते दुनिया भर में पहचाना जाता है। अगर आप गुजरात घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपको एक बार कच्छ का दीदार जरूर करना चाहिए। कच्छ बहुत ही खूबसूरत जगह है जहां पर घूमने के लिए एक से बढ़कर एक डेस्टिनेशन मौजूद है। चलिए आपको बताते हैं कि आप यहां पर कहां-कहां घूम सकते हैं।

भुज

भुज कच्छ की सबसे पुरानी टाउनशिप में से एक है। जो पर्यटक स्थल अपने पुराने मंदिरों, गलियों और झीलों के लिए पहचाना जाता है। आपको यहां पर कई सालों पुरानी इमारतें देखने को मिल जाएगी। ये कच्छ के सबसे प्रमुख शहरों में से एक है।

भुज


आइना महल

आप कच्छ आ रहे हैं तो आपको 18वीं सदी में बनाई गई इतावली गोथिक शैली की इमारत आइना महल जरूर देखना चाहिए। झूमर दर्पण और अर्ध कीमती पत्थरों से सजाई गई यह इमारत बहुत ही शानदार है। यहां पर एक भव्य मंदिर भी मौजूद है। मंदिर की मौजूदगी इस स्थान को ऐतिहासिक के साथ धार्मिक भी बनाती है।

आइना महल


धोलावीरा

धोलावीरा एक अद्भुत पुरातात्विक स्थल है जो हमेशा से लोगों को अपनी और आकर्षित करता आया है। 5000 साल पुरानी हड़प्पा सभ्यता का यह घर सरस्वती नदी के किनारे बसा हुआ है। यह एक ऐसी जगह है जहां पर हमारी सभ्यता का विकास हुआ है।

धोलावीरा


लखपत किला

यह बहुत ही खूबसूरत जगह है जो 7 किमी लंबी 18वीं सदी की किले की दीवारों से घिरी हुई है। किले का पुनर्निर्माण और विस्तार 1801 में फ़तेह मुहम्मद ने करवाया था। लखपत गांव भारत की सीमा का आखिरी गांव है।

लखपत किला


रोहा किला

ये एक बहुत ही पुरातात्विक स्थान है। एक समय था जब अंग्रेजों ने यहां शासन किया था और इस किले को जेल में बदल दिया था। स्थानीय लोगों में इस जगह पर प्रेत बाधा होने की बात भी कही जाती है। इस किले को चावड़ा वंश के राजपूत समुदाय के रहने के लिए बनाया गया था।

रोहा किला


Tags:    

Similar News