Hyderabad Itinerary : हैदराबाद टूरिज्म का बना रहे हैं प्लान, इन जगहों का जरूर लें आनंद
Hyderabad Itinerary : आज हम आपको हैदराबाद के बारे में बताते हैं, जहां पर आपको सर्दियों में अलग ही आनंद आएगा। बता दें कि हैदराबाद को निजाम के शहर के रूप में जाना जाता है। यहां की ऐतिहासिक संरचनाओं पर्यटकों को आकर्षित करती है।;
Hyderabad Itinerary ( Social media)
Hyderabad Itinerary : भारत में घूमने के लिए बहुत सारे पर्यटन स्थल है, जहां देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग आते हैं। बता दें कि पर्यटन एक हमारी भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करता है। यहां की संस्कृति, परंपरा, रीति रिवाज सभी मायने में अलग है। यहां हर राज्य की अपनी अलग-अलग खूबसूरती है। अक्सर घूमने जाने के नाम पर सबसे पहला नाम लोगों की जुबान पर हिल स्टेशन का ही आता है। जिनमें सबसे पहले जम्मू कश्मीर, शिमला या फिर दार्जिलिंग का नाम शामिल होता है, लेकिन आज हम आपको हैदराबाद के बारे में बताते हैं, जहां पर आपको सर्दियों में अलग ही आनंद आएगा। बता दें कि हैदराबाद को निजाम के शहर के रूप में जाना जाता है। यहां की ऐतिहासिक संरचनाओं पर्यटकों को आकर्षित करती है। यहां की लजीजदार खाना खासकर यहां की बिरयानी पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। इसके अलावा यहां पर कई सारे बाजार हैं। जहां पर आप खरीदारी कर सकते हैं।
गोलकोंडा किला
गोलकोंडा किला तो तेलंगाना का एक महत्त्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थल है। इसका इतिहास और उसकी महत्ता तो कुतुब शाही राजवंश के समय से है। इसकी बुनियाद मिट्टी में रखी गई थी और फिर बाद में ग्रेनाइट से बनाई गई।
गोलकोंडा किला
चार मीनार
चार मीनार, हैदराबाद का एक अनूठा पर्यटन स्थल है जो हैदराबाद की समृद्ध विरासत का हिस्सा है। यह ग्लोरिया चौराहा के पास स्थित है और इसे हैदराबाद का प्रतीक माना जाता है। इन मीनारों का निर्माण सुल्तान मोहम्मद कुली कुतब शाह ने अपनी पत्नी भगमती को समर्पित किया था।
चार मीनार
रामोजी फिल्म सिटी
रामोजी फिल्म सिटी भारत का एक प्रमुख फिल्म स्टूडियो है जो हैदराबाद, तेलंगाना में स्थित है। यहाँ पर बहुत सारी फिल्म सेट्स हैं और यहाँ बॉलीवुड और अन्य भारतीय फिल्म उद्योगों के फिल्में शूट की जाती हैं। रामोजी फिल्म सिटी को गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म स्टूडियो के रूप में दर्ज किया गया है।
रामोजी फिल्म सिटी
हुसैन सागर झील
हुसैन सागर झील हैदराबाद का एक बहुत ही खूबसूरत स्थल है जो कि एशिया का सबसे बड़ा झील है। झील के चारों ओर विशाल और हरा-भरा मनोरम दृश्य होते हैं जो आपको भव्यता का अनुभव कराते हैं। यहाँ से निकलने वाली फेयरी राइड झील के किनारे के नज़दीकी द्वीपों तक जा सकती है, जहाँ आप चाय, भोजन या बस शांति और सान्त्वना के लिए बैठकर वक्त बिता सकते हैं।
हुसैन सागर झील