Adiyogi Trip : अदियोगी का करना चाहते हैं दीदार, ऐसे बनाएं घूमने का प्लान

Adiyogi Trip : अगर आप दुनिया भर में मशहूर भारत के आदियोगी, रामेश्वरम और मदुरई जाना चाहते हैं। तो चलिए आपको एक शानदार टूर पैकेज के बारे में बताते हैं।

Update: 2024-02-17 09:41 GMT

Adiyogi Trip (Photos - Social Media)

Adiyogi Trip : भारत एक ऐसा देश है जो अलग-अलग संस्कृति, परंपरा, धर्म और मान्यताओं को मानता और यहां पर अलग-अलग रहना-सहन, संस्कृति और धर्म के लोग रहते हैं। यहां पर घूमने फिरने के लिए भी बढ़कर एक स्थान मौजूद है जहां पर पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहता है। भारत में खूबसूरत प्राकृतिक स्थान के साथ धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल भी मौजूद है।

भारत में एक ऐसी खूबसूरत जगह है। जहां पर घूमने के लिए हर कोई जाना चाहता है। वह जगह है आदियोगी जिसकी खूबसूरती न सिर्फ भारत के लोगों बल्कि दुनिया भर के लोगों का मन मोह कर रखा है। अगर आप भी आदियोगी जाना चाहते हैं और इसके साथ मदुरई, रामेश्वरम और धनुषकोड़ी जाना चाहते हैं। हम आपको एक ऐसे टूरिस्ट प्लान के बारे में जानकारी देते हैं। जिसकी मदद से आप इन सारी जगह पर घूम सकते हैं।

ऐसे शुरू करें सफर

सबसे पहले तो यह जान लीजिए कि आपके इस सफर की शुरुआत पुणे से होने वाली है। जहां से आपको ट्रेन का सहारा लेना होगा ताकि आप आगे जा सकें। 30 घंटे की यात्रा कर आप कोयंबटूर पहुंचेंगे और उसके बाद आपको यहां के स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद लेना बिल्कुल भी नहीं भूलना चाहिए।


इन जगहों की करें सैर

अपनी इस जर्नी में आप कई खूबसूरत जगह का दीदार कर सकते हैं। आप पंबन ब्रिज, आदियोगी, रामेश्वरम, रामसेतु, मीनाक्षी टेंपल समेत कई सारी खूबसूरत जगह पर घूमने के लिए जा सकते हैं।

मिलेंगी ये सुविधा

जब आप इस ट्रिप पर जाएंगे तो आपको कई तरह की सुविधा भी मिलने वाली है। इसमें आपको ट्रांसपोर्टेशन, 3 स्टार लग्जरी होटल में ठहरना, ब्रेकफास्ट, लंच, टूर गाइड जैसी सुविधाएं मिलने वाली है।


कितना लगेगा किराया

ये 6 रात और 7 दिन का टूर पैकेज है। जिसके लिए आपको 9999 रुपए कोयंबटूर और आदियोगी के लिए देने होंगे। इस पर 5% जीएसटी अलग से लगेगा। वहीं अगर आप स्लीपर पैकेज लेते हैं जो पुणे मुंबई पुणे रहेगा। उसके लिए आपको 11999 रुपए देने होंगे। अगर आप थर्ड एसी की सुविधा वाला पैकेज लेते हैं तो उसके लिए आपको 13999 रुपए किराया देना होगा जिस पर पांच पर्सेंट जीएसटी अलग से लगेगा। वहीं अगर आप बेंगलुरु से लेकर बेंगलुरु तक का पैकेज लेते हैं तो उसके लिए आपको 11999 के साथ 5 पर्सेंट जीएसटी थर्ड एसी के लिए देना होगा।

कैसे करें बुकिंग

अगर आप इस टूर पैकेज के लिए बुकिंग करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 8447937907 पर संपर्क करना होगा। इसके अलावा आप ट्रेक पांडा वेबसाइट पर भी इसकी डिटेल्स ले सकते हैं।

Tags:    

Similar News