MP Tourism: घूमना चाहते हैं हिंदुस्तान का दिल मध्य प्रदेश, इन जगहों की करें सैर

MP Tourism : घूमने फिरने के लिहाज से मध्य प्रदेश एक समृद्ध जगह मानी जाती है। यहां पर एक से बढ़कर एक जगह मौजूद है जहां आप पर्यटक के लिए जा सकते हैं।

Update: 2023-12-31 09:15 GMT

MP Tourism (Photos - Social Media)

MP Tourism : मध्य प्रदेश को हिंदुस्तान के दिल के नाम से पहचाना जाता है। यहां की संस्कृति और खूबसूरती हमेशा से ही लोगों का दिल जीतती आई है। मध्य प्रदेश में एक से बढ़कर एक पर्यटक स्थल घूमने फिरने के लिए मौजूद है। यहां पर आपको धार्मिक को ऐतिहासिक सभी तरह के स्थान मिल जाएंगे जहां पर लोगों का आना-जाना लगा रहता है। अगर आप भी हिंदुस्तान के दिल को घूमने की प्लानिंग बना रहे हैं तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आपके यहां की कौन-कौन सी जगह घूमनी चाहिए।

इंदौर

इंदौर मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी के तौर पर पहचाना जाता है। यह शहर अपनी स्वच्छता के चलते देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में अपनी पहचान बन चुका है। यहां घूमने फिरने के लिए भी एक से बढ़कर एक जगह मौजूद है। यहां के महलों को देखें धार्मिक स्थलों या फिर संग्रहालय को सब कुछ आपका दिल जीत लेगा। पर्यटक स्थलों के अलावा इंदौर अपने खाने-पीने की जगह के लिए भी बहुत मशहूर है। सुबह से शाम तक आप यहां के पर्यटक स्थलों पर घूमने का आनंद ले सकते हैं और शाम को देर रात तक लगने वाले सराफा में बेहतरीन स्वाद का आनंद ले सकते हैं।

इंदौर


उज्जैन

इंदौर पहुंचने के बाद उज्जैन पहुंचने में आपको ज्यादा समय नहीं लगेगा क्योंकि यह दोनों शहर पास ही है और आप ट्रेन और बस दोनों की सहायता से इंदौर से उज्जैन तक का सफर तय कर सकते हैं। उज्जैन को बाबा महाकाल की नगरी के नाम से पहचाना जाता है। यहां पर महाकाल मंदिर के अलावा कई सारे धार्मिक स्थल हैं जिनके दीदार करने के लिए पर्यटक अक्सर पहुंचते हैं। 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक महाकालेश्वर के अलावा आपके यहां 51 शक्तिपीठों में से एक हरसिद्धि, मंगलनाथ, काल भैरव और गढ़कालिका के दर्शन करने का मौका भी मिलेगा। इस धार्मिक नगरी के तौर पर पहचाना जाता है और यहां के रामघाट पर आपको शिप्रा आरती का मनोरम दृश्य भी देखने को मिलेगा।

उज्जैन


ओंकारेश्वर

ओंकारेश्वर मध्य प्रदेश में मौजूद 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक ज्योतिर्लिंग है जो नर्मदा नदी के किनारे बसा हुआ है। यहां तक आपको बस का सफर करके जाना होगा और जब आप यहां कल कल बहती नर्मदा और ऊपर विराजित भोलेनाथ के दर्शन करेंगे तो आपको अद्भुत शांति का एहसास होगा। बड़ी संख्या में दर्शनार्थी ओंकारेश्वर दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। यहां से थोड़ी ही दूरी पर सैलानी आईलैंड भी मौजूद है और अगर आप प्रकृति की खूबसूरती का आनंद लेना चाहते हैं तो यहां पर जा सकते हैं।

ओंकारेश्वर


पचमढ़ी

पचमढ़ी मध्य प्रदेश के सबसे ऊंचे हिल स्टेशन के रूप में विख्यात है और इसे पहाड़ों की रानी कहा जाता है। अगर नए साल में आप कश्मीर की वीडियो का आनंद मध्य प्रदेश में लेना चाहते हैं तो आपके यहां पर जरूर जाना चाहिए। यहां की ऊंची ऊंची चोटियां और घने जंगल आपको प्राकृतिक खूबसूरती का ऐसा एहसास देंगे कि आप इसमें गुम हो जाएंगे। पचमढ़ी में पांच गुफाएं बसी हुई है जहां पर अज्ञातवास के दौरान पांडवों ने अपना समय गुजरा था। यहां पर आपको धूपगढ़ की चोटी भी देखने को मिलेगी और आसपास कई रमणीय स्थल मौजूद है।

पचमढ़ी


भोपाल

भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी है जो अपने बड़े बड़े तालाबों के चलते पहचानी जाती है। राजा भोज की नगरी में स्थित यहां का बड़ा तालाब काफी प्रसिद्ध है। भारत की सबसे पुरानी और बड़ी मानव निर्मित झील है जिसका निर्माण राजा भोज ने करवाया था। यहां पर वन विहार भी है जहां आपको अलग-अलग तरह के पशु पक्षियों को देखने का मौका मिलेगा और आप उनके बारे में करीब से जान पाएंगे। भोपाल से कुछ ही दूरी पर मौजूद सांची में सांची स्तूप मौजूद है। जो ना सिर्फ देश बल्कि विदेशी लोगों के आकर्षण का केंद्र भी है। यह एक बौद्ध स्मारक है जिसका निर्माण महान सम्राट अशोक के शासनकाल में किया गया था। भोपाल से 45 किलोमीटर की दूरी पर भीमबेटका की गुफाएं भी मौजूद है जिन्हें विश्व धरोहर घोषित किया जा चुका है। यह गुफाएं 30000 साल पुरानी बताई जाती हैं और कहा जाता है कि यहां पर जो चित्र गुफाओं में उतरे हुए हैं उनका संबंध भी से है इसलिए इस जगह का नाम भीमबेटका रखा गया है। इसके अलावा आप भोपाल में शौकत महल, बिरला संग्रहालय, मोती मस्जिद जैसी जगह भी देख सकते हैं।

भोपाल


Tags:    

Similar News