Words Largest Parliament: क्या आप जानते हैं किस देश में है दुनिया का सबसे बड़ा संसद भवन, यहां जानें इसकी खासियत

Words Largest Parliament: हर देश का अपना एक सांसद भवन होता है जो अपनी खासियत उनकी वजह से पहचान जाता है। चलिए आज हम आपको कुछ प्रसिद्ध सांसद भवनों के बारे में बताते हैं।

Update: 2024-06-16 08:04 GMT

Words Largest Parliament (Photos - Social Media) 

Words Largest Parliament : संसद भवन मंत्रियों, संसदीय समितियों के सभापतियों और पार्टी के कार्यालय हैं। लोक सभा तथा राज्‍य सभा सचिवालयों के महत्‍वपूर्ण कार्यालय और संसदीय कार्य मंत्रालय के कार्यालय भी यहीं हैं। पहली मंजिल पर चार समिति कक्षों का प्रयोग संसदीय समितियों की बैठकों के लिए किया जाता है। भारत का जो नया संसद भवन बना है उसकी चर्चा देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक की गई थी। यह विश्व भर में प्रसिद्ध जरूर है लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि दुनिया में सबसे बड़ा संसद भवन किस देश में मौजूद है। अगर आपको भी इस बात की जानकारी नहीं है तो हम आपकी इस जानकारी को पूरा कर देते हैं।

कहां है सबसे बड़ा संसद (Where is The Biggest Parliament)

दुनिया के सबसे बड़े संसद भवन की बात करें तो भारतीय संसद की ढेर सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई है जो ऐतिहासिक और गौरवशाली इतिहास से संबंधित है। चलिए आज अन्य देशों के पार्लियामेंट और उनकी खासियत के बारे में जानते हैं।

द पैलेस ऑफ़ द पार्लियामेंट बुखारेस्ट रोमानिया (The Palace of the Parliament Bucharest Romania)

रोमानिया की बुखारेस्ट में द पैलेस ऑफ़ द पार्लियामेंट मौजूद है जो दुनिया की सबसे बड़ी इमारत है। 84 मीटर ऊंची है इमारत अपने इंटीरियर डिजाइनिंग और शिल्प कौशल के लिए पहचानी जाती है। 1984 में इसका निर्माण शुरू हुआ था इसके बाद यह थोड़ी अधूरी है। सावन का 30% हिस्सा इस्तेमाल होता है और 70% खाली रहता है।


द नेशनल कांग्रेस फेडरल डिस्ट्रिक्ट ब्राज़ील (The National Congress Federal District Brazil)

ब्राजील का पार्लियामेंट बहुत ही खास है और इस संसद भवन कोऑस्कर नेमेयर ने रूप दिया था। इसके पांच हिस्से हैं और यह स्क्वायर ऑफ द 3 पावर में मौजूद है जो देश का सेंटर ऑफ पावर कहलाता है।

The Botanical Gardens Curitiba, Brazil


श्रीलंकाई संसद परिसर श्रीलंका (Sri Lankan Parliament Complex Sri Lanka)

श्रीलंका का संसद भवन राजधानी कोलंबो से 16 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है। यह एक आर्टिफिशियल द्वीप पर मौजूद है और इसे बनाने में 25.4 मिलियन डॉलर से ज्यादा की राशि खर्च की गई थी। यह 1984 में पूरा हुआ था।

Sri Lankan Parliament Complex Sri Lanka


हंगरी संसद भवन (Hungarian Parliament Building)

अपना निर्माण कार्य पूरे होने के बाद यह संसद भवन देश की सबसे बड़ी इमारत रही है। इसके निर्माण में 17 साल लगे थे और इसे हंगरी केक वास्तुकार ने डिजाइन किया था। यह दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा संसद भवन है। यहां पर 691 इंटीरियर रूम, 10 कोर्ट यार्ड, 88 शासकों की मूर्तियां और 28 एंट्री गेट हैंl यह पार्लियामेंट बहुत ही आलीशान है और इसमें दीवारों पर 242 मूर्तियां देख सकते हैं।

Tags:    

Similar News