करोड़ों में बिक रहा ये एक कमरे का मकान, यहां जाने क्या है इसमें खास

World’s Loneliest Home: दुनिया का ये एकाकी घर अमेरिका के मेन में वोहोआ बे में है। इसकी सबसे खास बात ये है कि ये घर एक आईलैंड पर बना हुआ है।

Newstrack :  Network
Published By :  Vidushi Mishra
Update: 2022-04-21 06:29 GMT

आइलैंड पर मकान (फोटो-सोशल मीडिया)

World's Loneliest Home: घर और प्रापर्टी के मामले में हर इंसान की अपनी पसंद होती है। किसी को बिल्कुल शांति के माहौल में रहना पसंद होता है तो किसी को चहल-पहल वाले माहौल में। तो जिसको जैसा पसंद होता है, वो वैसी ही प्रपार्टी की मांग करता है। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसी प्रापर्टी के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपने आप में खुश रहने वाले लोगों के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। इस घर का दुनिया का एकाकी घर(World's Loneliest Home) कहा जा रहा है। 

दुनिया का ये एकाकी घर अमेरिका के मेन में वोहोआ बे में है। इसकी सबसे खास बात ये है कि ये घर एक आईलैंड पर बना हुआ है। और तो और इस घर में सिर्फ एक बेडरूम है। चारों तरफ सिर्फ पानी ही पानी है। इसलिए इसे दुनिया का सबसे तन्हा घर बोला जाता है। 

अब देखा जाएं तो ये घर उन लोगों के लिए तो बिल्कुल नहीं है जो फैंसी और शो-ऑफ वाली लाइफ जीना चाहते हैं। ये तो उन लोगों के लिए बिल्कुल परफेक्ट है जो एकांत में रहना पसंद करते हैं।

लेकिन सबसे ज्यादा हैरानी तो आपको तब होगी, जब आप इस एक बेडरूम वाले घर की कीमत सुनेंगे। एक घर के चारों तरफ रेत और पानी के अलावा कुछ भी नहीं है। इस तरफ की जगह को अंतर्मुखी लोगों का स्वर्ग कहा जाता है।

ऐसे में इस घर को बेचने के लिए कीमत $339,000 डॉलर यानि भारतीय मुद्रा में लगभग 2.58 करोड़ है। ये घर डक लेजस आईलैंड (Duck Ledges Island) पर बना है। इसका एरिया 1.5 एकड़ है। इस जगह पर इंसानी बस्ती का दूर-दूर तक कहीं बसेरा नहीं है।

हां बस इस आइलैंड पर बड़ी संख्या में सील देखे जाते हैं। साथ ही घर से बाहर आते ही आपको सिर्फ और सिर्फ नेचर ही हर जगह मिलेगा।


Tags:    

Similar News