क्या सही है पार्टनर के उम्र के बीच का इतना अंतर, जानिए क्या गलत व सही?

Update: 2018-06-24 15:07 GMT

जयपुर:किसी ने सच कहा है प्यार अंधा होता है, प्यार उम्र का मोहताज नहीं होता। यह तो कभी भी किसी के साथ भी हो जाता है। देखा भी होगा ज्यादातर लड़कियों अपने से बड़ी उम्र के लड़के को अपना दिल दे बैठती है अौर शादी भी कर लेती है लेकिन क्या जानते है उम्र के इस फासले से किस तरह लाइफ में समस्याएं पैदा होती है।

*मैच्योरिटी में अंतर उम्र का फासला लड़का अौर लड़की की मैच्योरिटी में काफी अंतर डालता है क्योंकि कम उम्र लड़की में लड़के के मुकाबले मैच्योरिटी काफी कम होती है जिससे कई बार दोनों में मतभेद हो सकते हैं।

*विचारों में अंतरछोटी-छोटी बात को लेकर दोनों के विचारों में अंतर हो सकता है अौर इसी अंतर के कारण रश्तों में कड़वाहट अाने लगती है।

FASHION:ट्रेडिशनल शादियों में भी इन लुक से दिखेंगे ग्लैमरस व मॉर्डन

*एक-दूसरे को न समझ पाना उम्र का फासला होने के कारण लड़का अौर लड़की अपने दिल की बातों को एक-दूसरें से शेयर करने से करतराते है अगर बता भी दें तो समझना मुश्किल होता है। चाहे वो कितना ही मैच्योर क्यों न हो।

* बड़े उम्र के लड़कों की शारीरिक संबंध को लेकर डिमांड भी ज्यादा होती है अगर लड़की का मन नहीं तो इस बात को लेकर भी परेशानियां होने लगती है।

*अगर लड़की की उम्र 20 साल है और उसका पार्टनर 40 साल का हो तो जाहिर सी बात है लोग कई तरह के सवाल करेंगे अौर अलग ही तरीक से देखते है।

*अगर लड़की का पति बड़ी उम्र का है तो उनके दोस्त भी बड़े उम्र के होंगे। एेसे में लड़की के लिए उनके बीच शामिल होना काफी मुश्किल हो सकता है।

* लड़की अपनी उम्र के दोस्तों के साथ घूमना, शापिंग करना पसंद करेगी, जिससे लड़के को अकेलापन महसूस कर सकता है अौर वह सोचे कि शायद उसकी बीवी उसको अपने दोस्तों के सामने ले जाने में संकोच कर रही है। ये जरूरी भी नहीं कि लड़का और लड़की के उम्र में ज्यादा फासला होने के साइड- इफेक्ट ही हो सकते है। अपने साथी के लिए बेपनाह प्यार और लगाव से भी इन परेशानियों को पति-पत्नी अपनी ज़िंदगी से दूर रख सकते हैं।

Tags:    

Similar News