आजकल अनुष्का शर्मा की शादी है चर्चा में, अपना सकती हैं ऐसा ब्राइडल लुक

Update: 2017-12-09 07:21 GMT

मुंबई: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी की खबरें आजकल की सुर्खियों में है। इसी बीच उनका तीन साल पहले हार्पर मैगजीन के लिए मॉर्डन ब्राइडल लुक वायरल हो रहा है। मीडिया में अभी सिर्फ विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी की अटकलें चल रही हैं। दोनों अलग-अलग एयरपोर्ट से भारत से निकल चुके हैं। कहा जा रहा है कि दोनों 12 दिसंबर को इटली में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। यह तारीख अनुष्का के पारिवारिक गुरु ने निकाली है।

अनुष्का ने उसी दौरान इंटरव्यू में कहा था कि उनकी शादी एक प्राइवेट अफेयर होगा जिसे वो ट्रेडिशनल अंदाज में सेलिब्रेट करेंगी। 2014 में मॉर्डन ब्राइड लुक में नजर आई अनुष्का ने इंटरव्यू के दौरान कहा था कि शादी का नेचर, विनयार्ड वेन्यू हो सकता है। अनुष्का के अभी के प्लांस देखकर तो ऐसा लग रहा है कि उनकी कही तीन साल पहले की बात सच होने जा रही है।

Tags:    

Similar News