ये बाबा खौलती खीर से करते हैं स्नान, आग से तपाते हैं अपना बदन

Update: 2016-05-08 15:52 GMT

वाराणसी : शहर के सूरज कुण्ड पार्क परिसर में रविवार को कराह पूजन और यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें पूजा करने वाले बाबा ने खौलती खीर से स्नान और आग से खेल कर देवी की आराधना की।

पं.भानी भगत ने आस्था के नाम पर दिखाए खतरनाक खेल

-स्थानीय लोगों की तरफ से शहर के लक्सा सूरज कुंड क्षेत्र परिसर के शीतला मंदिर में करहा पूजा का आयोजन किया गया था।

-इस पूजा में पंडित भानी भगत ने लोगों को आस्था के नाम पर खतरनाक खेल दिखाए।

-बाबा कभी खौलती खीर से नहाते तो कभी खौलते घी में नंगे हाथों से पूड़ी निकाल कर लोगों की तरफ उछालते हैं।

-यही नहीं बाबा हवन कुंड की आग से अपने शरीर को भी तपाते हैं।

-इस करहा पूजा को देखने के लिए सैकड़ों की तादाद में लोगों की भीड़ जुटी हुई थी।

-जिसमें अधिकतर महिलाएं शामिल थीं।

क्या कहना है आयोजक का

-आयोजक गणेश यादव के मुताबिक यह हजारों साल पुरानी एक महान परंपरा है।

-जिसे वे मानवता के कल्याण के लिए निभा रहे हैं और लोगों को आस्था की शक्ति का अहसास करा रहे हैं।

Tags:    

Similar News