HEALTH: अगर आप भी हैं 'माइग्रेन' के पेशेंट, तो इस तरह करें सेब का सेवन, जल्द मिलेगा फायदा

Update: 2017-01-26 09:29 GMT

लखनऊ: आजकल 10 में से हर 7 लोगों को 'माइग्रेन' की प्रॉब्लम होती है। भाग-दौड़ भरी इस जिंदगी में लोग ना तो खुद को सही से टाइम दे पा रहे हैं और ना ही अपनी सेहत को। लोगों को आगे बढ़ने का इस कदर जूनून है कि लोग दिन भर काम में ही डूबे रहते हैं। जिसके चलते लोगों में स्ट्रेस और टेंशन भी बढ़ी है। अक्सर लोगों को सिर दर्द की प्रॉब्लम होती है। पर अगर यह प्रॉब्लम हर रोज बनी रहती है या फिर सिर दर्द होते ही बीपी हाई होने लगता है , तो समझ जाइए कि आप 'माइग्रेन' के शिकार हैं।

'माइग्रेन' के रोगियों को अपने खानपान का ख़ास ध्यान रखना होता है पर क्या आप जानते हैं कि 'माइग्रेन' के रोगियों के लिए 'सेब' बहुत फायदेमंद होता है

आगे की स्लाइड में जानिए कैसे माइग्रेन रोगियों के लिए फायदेमंद होता है सेब

अगर आप 'माइग्रेन' के पेशेंट हैं, तो आपको हर रोज सुबह खाली पेट सेब जरूर खाना चाहिए। इसके लिए सेब को काटकर चांदनी रात में बाहर रख देना चाहिए। इस तरह से सेब का सेवन करने से 'माइग्रेन' में काफी आराम मिलता है।

आगे की स्लाइड में जानिए सेब के और भी फायदे

सेब के फलों में आयरन काफी मात्रा में पाया जाता है इसे काटने ही इसमें कालापन आने लगता है। इसलिए यह एनीमिया के पेशेंट्स के लिए भी फायदेमंद होता है। एनीमिया के रोगियों को सेब का जूस पीना चाहिए।

आगे की स्लाइड में जानिए कैसे खांसी ठीक करता है सेब

खांसी के रोगियों के लिए भी सेब अच्छा होता है। इसके लिए सेब के जूस में थोड़ी सी मिश्री और काली मिर्च मिलाकर हर रोज पीने से खांसी की समस्या कम हो जाती है।

 

Tags:    

Similar News