रोगों से लड़ने की क्षमता देता है घड़े का पानी, जानिए और क्या-क्या हैं इसे पीने के फायदे?

Update: 2017-03-16 10:36 GMT

लखनऊ: आज हम साइंस युग में जी रहे हैं, जहां हर काम मशीन की हेल्प से खाना बनाने से लेकर कपडे साफ़ करने तक, सफाई करने से लेकर कोई भी काम करना होता है। तो लोग मशीन का सहारा लेते हैं। जिसकी वजह से बीमारियां भी बढ़ रही हैं। आजकल लोग फ्रिज के पानी को पीना पसंद करते हैं।

आज भले ही ठंडे पानी के लिए लोग फ्रिज का सहारा लेते हैं, पर एक टाइम था, जब लोग ठंडे पानी के लिए फ्रिज के बजाय घड़े का इस्तेमाल करते थे।

दिखावे के चक्कर भी लोग भले ही घड़े का पानी पीने से कतराते हैं पर आपको जानकर हैरानी होगी कि घड़े का पानी ना केवल प्यास बुझाता है। बल्कि कई बीमारियों से भी बचाता है। घड़े का पानी बॉडी को कई रोगों से लड़के की शक्ति प्रदान करता है। इसमें कई तरह के प्राकृतिक गुण होते हैं, जिनसे बॉडी स्वस्थ रहती है।

आगे की स्लाइड में जानिए घड़े के पानी के सेवन के फायदे

- अगर आपका खाया हुआ खाना हर रोज ठीक से डाइजेस्ट नहीं होता है, तो आपको रोज घड़े का पानी पीना चाहिए। इससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और डाईजेशन भी ठीक रहता है।

- गर्मी के समय में घड़े का पानी पीने से किसी तरह की थकान या शारीरिक पीड़ा नहीं होती। इस पानी का सेवन करने से सिरदर्द की प्रॉब्लम से भी राहत मिलती है।

- घड़े का पानी का सेवन हर प्रॉब्लम का सॉल्यूशन है, पर अस्थमा के पेशेंट्स को घड़े का पानी नहीं पीना चाहिए।

- प्रेग्नेंट महिलाएं अगर फ्रिज का पानी पीती हैं, तो उससे उनके होने वाले बेबी की सेहत पर बुरा असर पड़ता है, लेकिन इसकी जगह अगर वह घड़े का पानी पीती है, तो उसे राहत रहती है।

- फ्रिज से निकला हुआ ठंडा पानी पीने से कई बार गला खराब हो जाता है, लेकिन घड़े के पानी के सेवन से गले की कोशिकाएं कम सिकुड़ती हैं।

 

 

Tags:    

Similar News