अस्थमा को करना है कम तो आजमाएं जरूर, जमकर पिएं रेड वाइन और खाएं अंगूर

Update:2016-10-05 14:32 IST

लखनऊ: आजकल 10 में 4-5 लोग तो अस्थमा से पीड़ित हैं। जिस तरह आजकल खाने में मिलावट और हवा में पॉल्यूशन बढ़ रहा है, उस तरह से यह बीमारी लोगों में आम हो गई है अस्थमा को दम भी कहते हैं। अस्थमा या दमा एक गंभीर बीमारी है, जो श्वांस नलिकाओं को प्रभावित करती है। अस्थमा होने पर श्वांस नलिकाओं की भीतरी दीवार पर सूजन आ जाती है। इस स्थिति में सांस लेने में दिक्कत होती है और फेफड़ों में हवा की मात्रा कम हो जाती है।

इससे खांसी आती है, नाक बजती है, छाती कड़ी हो सकती है, रात और सुबह में सांस लेने में तकलीफ आदि दिक्कतें शुरू हो जाती हैं। दमा का दौरा पडने पर श्वांस नलिकाएं पूरी तरह बंद हो जाती हैं। जिससे शरीर के महत्व पूर्ण अंगों में ऑक्सीजन की आपूर्ति बंद हो जाती है। यह बीमारी तो इतनी गंभीर होती है कि इसका दौरा पडने पर व्यक्ति की मौत तक हो सकती है। बता दें कि इस बीमारी को जड़ से तो नहीं ख़त्म किया जा सकता है। लेकिन काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है।

अस्थमा को कम करने के लिए आप घरेलु उपायों को भी अपना सकते हैं।

आगे की स्लाइड में जानिए क्या है अस्थमा को कम करने का घरेलु उपाय

अस्‍थमा को कम करने में रेड वाइन और अंगूर काफी कारगर हैं। रेड वाइन और अंगूर का इस्तेमाल क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) और कान के इन्फेक्शन (ओटिटिस मीडिया) को घटा सकता है। यह बात हाल ही में हुई रिसर्च में सामने आई है, जिसे ‘जरनल साइंटिफिक रिपोर्ट्स’ नाम की मैग्जीन में बताया गया है। इसमें रिसवराट्राल की पहचान की गई है। यह एक ऐसा तत्व है, जो प्राकृतिक रूप कुछ खाद्य पदार्थों, जैसे अंगूर में पाया जाता है। यह एयरपाइप की सूजन संबंधी बीमारियों को घटा सकता है और रोगजनक बैक्टीरिया द्वारा होने वाले सूजन पर काबू कर सकता है।

आगे की स्लाइड में जानिए कैसे अस्थमा में फायदेमंद है रेड वाइन

अस्थमा को ठीक करने की रिसर्च में जार्जिया स्टेट विश्वविद्यालय के रिसर्चर जियान-डोंग ली ने कहा कि “हमने रेड वाइन और अंगूर में एक इम्पोर्टेन्ट घटक देखा है, जिसे रिसवराट्राल कहते हैं। यह सूजन को दबा देता है।” रिसवराट्राल पॉलिफिनाल के ग्रुप का यौगिक है, जो एक एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। यह शरीर को होने वाले नुकसान से बचाता है। वहीं इसे लंबे समय से सूजन सहित कई बीमारियों का चिकित्सकीय एजेंट माना जाता है। ऐसे में जो लोग रेड वाइन पीते हैं और ज्यादा से ज्यादा अंगूर खाते हैं, उन्हें काफी हद तक अस्थमा की बीमारी से राहत मिलती है।

तो अगर आपको भी अस्थमा की बीमारी है, तो आज से ही रेड वाइन पीना शुरू कर दें।

Tags:    

Similar News