रथ पर सवार होकर 'बैंड बाजा बारात' लेकर पहुंची दुल्हन, दूल्हा भी हुआ SHOCKED

Update: 2018-02-25 04:55 GMT

पटना। अक्सर ऐसा होता है कि जब किसी लड़की की शादी होने वाली होती है, तो उसे अपनी बारात का बेसब्री से इन्तजार होता हैऐसा इसीलिए क्योंकि उसे हमेशा से अपने रथ पर बैठे दूल्हे के आने का ख्याल संजोया होता है। लेकिन राजधानी पटना की एक दुल्हन ने ठीक इसका उल्टा कारनामा कर दिखाया है। यहां एक दुल्हन खुद दूल्हे की तरह रथ पर सवार होकर बारातियों के साथ पहुंची और विधिवत शादी रचाई।

रथ पर सवार होकर अपने दूल्हे को लेने के लिए जाते हुए जिसने भी इस दुल्हन को देखा, वो एक बार दंग जरूर हुआ लेकिन ववाही भी जबरदस्त की।

शादी रचाने का ये अनोखा मामला राजधानी पटना के मनेर का है। यह बारात मनेर के रहने वाले नेवी सैनिक विनोद कुमार राय की बेटी स्नेहा की थी। जहां वह बिल्कुल दूल्हे के अंदाज में रथ पर सवार होकर शादी करने के लिए निकली थी। इस शादी की सबसे रोचक ये भी रही कि ये शादी बिना दहेज़ के संपन्न हुई।

दुल्हन स्नेहा की शादी मधुबनी के कोरैया के रहने वाले अनिल कुमार से हुई। शादी को लेकर दुल्हन के परिवार वालों का कहना था कि हमेशा से ही हमने अपनी बेटी को बेटे जैसा प्यार दिया है और हमारी यह तमन्ना थी कि हमारी बेटी का भी बेटे की तरह बारात निकाले और शादी तय होने के बाद हम लोगों ने यह प्रस्ताव रखा और वर पक्ष ने हमारा ये प्रस्ताव मान भी लिया।

Full View

Tags:    

Similar News