लग्जरी एसयूवी कार से भी महंगी है इस मछली की कीमत, आम आदमी के उड़ जाएंगे होश

Update: 2018-07-23 06:46 GMT

जयपुर:मछली को खाद्यान्न के तौर पर शामिल करना अच्छे स्वास्थ्य का सूचक माना जाता हैं। देश में भी मछली को कई जगहों पर भोजन के रूप में खाया जाता हैं। खासकर चीन और जापान में मछली को बहुतायत रूप से भोजन में शामिल किया गया हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी मछली के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएँगे और आप शायद मछली को खाने के बारे में सोचना ही छोड़ दे।

एक मछली BMW की प्रीमियल लग्जरी एसयूवी कार X5 से भी महंगी कीमत में बिक सकती है ये शायद ने सोचा भी नहीं होगा। लेकिन जापान के सुकीजी फिश मार्केट में 200 किलो वजनी ब्लूफिन ट्यूना मछली एक लाख 17 हजार डॉलर में बिकी है।

कही मूंछ रखने पर रोक तो कही घोड़ी चढ़ने पर टोक, ये है पांच अजब -गजब केस

यदि इस कीमत को भारतीय रुपए में लिया जाए तो लगभग 77 लाख 92 हजार रूपए होती है जो भारतीय मार्केट में उपलब्ध बीएमडब्लू प्रीमियम एसयूवी कार एक्स5 की कीमत (69.9 लाख) से भी ज्यादा है। नए साल के पहली ऑक्शन दौरान सुशी जेनमाई रेस्त्रां के अध्यक्ष कियोशी किमुरा ने यह ब्लूफिन ट्यूना खरीदी।

पिछले साल उन्होंने ट्यूना मछली साढ़े 37 हजार डॉलर यानी करीब 23 लाख 78 हजार रुपए में खरीदी थी। यह सुकीजी फिश मार्केट की आखिरी ऑक्शन थी क्योंकि जल्द ही यह मार्केट टोयोसू में शिफ्ट हो जाएगी। एक अनुमान के मुताबिक, दुनिया भर में पकड़ी जाने वाली ब्लूफिन ट्यूना मछलियों में से 80 फीसदी मछलियां जापानी खा लेते हैं।

Tags:    

Similar News