महाशिवरात्रि 2020: शिवभक्तों के लिए खास हैं ये गाने, सुन के नहीं रुकते कदम

शुक्रवार 21 फरवरी को महाशिवरात्रि का पावन पर्व मनाया जा रहा है। महाशिवरात्रि हिन्दूा धर्म के प्रमुख त्योीहरों में से एक है। इस दिन भक्तिमय वातावरण के बीच इस पर्व की एक अलग ही रौनक देखने को मिलती है।

Update: 2020-02-21 05:48 GMT

शुक्रवार 21 फरवरी को महाशिवरात्रि का पावन पर्व मनाया जा रहा है। महाशिवरात्रि हिन्दूा धर्म के प्रमुख त्योीहरों में से एक है। इस दिन भक्तिमय वातावरण के बीच इस पर्व की एक अलग ही रौनक देखने को मिलती है। वैसे तो साल में 12 शिवरात्रि पड़ती हैं, लेकिन फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को पड़ने वाली शिवरात्रि को महाशिवरात्रि कहा जाता है। आज सभी शिवभक्त भोलेनाथ की भक्ति में चूर रहते हैं। तो चलिए आज हम आपको इस खास मौके पर बॉलीवुड के उन गानों के बारे में बताते हैं, जो आपके उत्साह को दोगुना कर देंगे।

यह भी पढ़ें: राशिफल 21 फरवरी: कैसा रहेगा इन जातकों के लिए महापर्व शिवरात्रि का दिन, जानिए

बोलो हर हर हर (शिवाए)

अजय देवगन की फिल्म शिवाय का ये गाना शिवभक्तों में अलग ही उत्साह भरने का काम करता है, जब ये गाना रिलीज हुआ तो इस गाने को दर्शकों का खूब प्यार मिला। चूंकि ये गाना भगवान शिव पर आधारित है इसलिए ये खास मौकों पर जरुर सुनने को मिल जाता है। मोहित चौहान,सुखविंदर सिंह, बादशाह, मेघा और अनुग्रह द्वारा मिलकर गाया गया ये सॉन्ग लोगों के बीच भी काफी प्रचलित है।

Full View

नमो नमो (केदारनाथ)

सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान स्टारर फिल्म केदारनाथ का ये गाना काफी पसंद किया गया। अमित त्रिवेदी की आवाज ने इस गाने में मानो एक जान सी फूंक दी हो। ये गाना 'नमो नमो' फैंस के बीच काफी फेमस है। अमिताभ भट्टाचार्य द्वारा लिखे गए इस गाने को अमित त्रिवेदी ने आवाज दी है। इस गाने को भी महाशिवरात्रि के दिन सुना जा सकता है।

Full View

जय जय शिव शंकर (आप की कसम)

राजेश खन्ना और मुमताज के इस गाने को आज भी लोग खूब पसंद करते हैं और इस गाने पर मग्न होकर झूमते हैं। भगवान शिव से जुड़े किसी भी त्योहार पर ये गाना सुनने को मिल ही जाता है। इस गाने को लता मंगेशकर और किशोर कुमार ने मिलकर गाया है। दशकों से शिव भक्तों के बीच ये गाना काफी लोकप्रिय है।

Full View

जय जय शिवशंकर (वॉर)

साल 2019 की बॉलीवुड की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म वॉर में जो भगवान शिव का गाना है, उस गाने पर लोगों के कदम अपने आप थिरकने लगते हैं। फैन्स के बीच ये गाना 'जय जय शिवशंकर, मूड है भयंकर' काफी लोकप्रिय रहा। इस गाने को विशाल और शेखर ने कम्पोज किया है। साथ ही इस गाने में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ का डांस चार चांद लगा देते हैं।

Full View

बम लहरी- (शोर इन दि सिटी)

भगवान शिव पर आधारित इस गाने को कैलाश खेर ने अपनी आवाज दी है। उन्होंने इस गाने को भगवान शिव को समर्पित दिया है। उत्तर भारत के कांवड़ियों के बीच भी ये सॉन्ग काफी लोकप्रिय है। ये गाना फिल्म शोर इन दि सिटी का है। इस गाने को महाशिवरात्रि के दिन भी खूब बजाया जाता है।

यह भी पढ़ें: आर्मी चीफ का बड़ा बयान: लैंगिक समानता व बेटियों के हक पर कही ऐसी बात

Full View

इसके अलावा भी कुछ ऐसे सॉन्ग हैं जो लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है।

मुझे तेरा नशा है

सिंगर Raju Punjabi द्वाार गाया गया गाना 'मुझे तेरा नशा है' भी लोगों को काफी पसंद है। भगवान शिव से जुड़े किसी भी त्योहार पर ये गाना सुनने को जरुर मिलता है। गाने के बोल कुछ इस तरह हैं, 'किसी को भांग का नशा है, मुझे तेरा नशा है'।

Full View

मेरा भोला है भंडारी' गाना

इसके अलावा 'मेरा भोला है भंडारी' गाना, जो शिव भगवान पर आधारित है लोगों को खूब पसंद आया था। कुछ ही दिनों में इस गाने ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। इस गाने को हंसराज रघुवंशी (Baba Hansraj Raghuwanshi) ने गाया है।

Full View

यह भी पढ़ें: अब टेंशन फ्री होली: मार्च में मिलेगा बड़ा तोहफा, गैस सिलेंडर के दाम होंगे बहुत कम

Tags:    

Similar News