ऐसे मनाइए क्रिसमस व न्यू ईयर कि नहीं खलेगा किसी अपने का साथ

Update:2017-12-22 07:52 IST

जयपुर: अगर आप क्रिसमस को यूनीक तरीके से सेलिब्रेट करना चाहती हैं तो कुछ यूजफुल एप्स की मदद ले सकती हैं। इनमें क्रिसमस सेलिब्रेशन के आइडियाज की भरमार है। कुछ ऐसे ही यूजफुल एप्स के बारे में जाने जो क्रिसमस सेलिब्रेट करने के लिए अपने फ्रेंड्स, रिलेटिव्स और फैमिली के साथ जरूर प्लानिंग की होगी। फेस्टिवल के लिए तरह-तरह की शॉपिंग भी की होगी या फिर करने की सोच रही होंगी। अगर इसके बावजूद अपने क्रिसमस व न्यू ईयर सेलिब्रेशन की तैयारी में कमी महसूस हो रही है, तो कुछ एप्स की मदद ले सकती हैं। आॅनलाइन कुछ ऐसे एप्स हैं, जो क्रिसमस सेलिब्रेशन में हेल्प करेंगे।

अगर दोस्तों को गाना गाने और म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट्स बजाने का शौक है, तो 12 डेज ऑफ क्रिसमस आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट एप है। इसके जरिए अपने दोस्तों के साथ क्रिसमस सॉन्ग को रिद्मिक अंदाज में गा सकती हैं। साथ ही इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग कर इसे एड कर सकती हैं। इस तरह आपकी सिंपल सी वीडियो अट्रैक्टिव बन जाएगी। यह एप ऑनलाइन उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें...हर रोज करते हैं ये गुजराती नाश्ता, नहीं करेगा परेशान आपको मोटापा

अगर आप टेक्नोसेवी हैं और क्रिसमस को टेक्नो स्टाइल में सेलिब्रेट करना चाहती हैं, तो क्रिसमस एप आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। यह एप आपको एक ही प्लेटफॉर्म पर कई सारी चीजें उपलब्ध कराता है। इसमें क्रिसमस के लिए काउंट डाउन टाइमर, कैलेंडर, गिफ्ट लिस्ट, क्रिसमस जोक्स, सॉन्ग्स, क्रिसमस थीम्ड वॉलपेपर और गेम्स अवेलेबल हैं। जोक्स, सॉन्ग्स फैमिली, फ्रेंड्स के साथ एंज्वॉय कर सकती हैं। क्रिसमस थीम्ड वॉलपेपर अपने करीबियों को व्हाट्सएप पर भेज सकती हैं। यह एप भी आॅनलाइन फ्री में उपलब्ध है।

यह एप आपको बहुत पसंद आएगा, क्योंकि इस एप के जरिए आप क्रिसमस पार्टी को यूनीक बना सकती हैं। दरअसल, इस एप में बच्चों के लिए तरह-तरह के क्रिसमस डिशेज की रेसिपीज दी गई हैं। क्रिसमस केक बनाने की भी ढेरों वैरायटी इसमें मिल जाएंगी। यह एप भी ऑनलाइन फ्री में अवेलेबल है।

Tags:    

Similar News