TRY IT: जब सुबह की शुरुआत होगी इस चाय के साथ, बॉडी का हर पार्ट हो जाएगा परफेक्ट

Update: 2017-01-25 05:49 GMT

लखनऊ: सधारणतया लोगों को सुबह हो या शाम चाय की आदत होती है। ये चाय उनको ताजगी देती है। वैसे लोग चायपत्ती वाली ब्लैक टी या मिल्क टी ही पीते है। लेकिन इसके अलावा भी चाय बनती है। जैसे पुदीने की चाय, अदरक वाली चाय, तुलसी की चाय या फिर सौंफ की चाय। सौंफ की चाय सुनकर थोड़ा अजीब लगे। लेकिन ये चाय आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है। इसके दानों का सेवन कर हम अपने मुंह को फ्रेश करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है। लेकिन क्या आप इस बात को जानती हैं कि सौंफ की चाय भी बनती है जो कि कई बीमारियों से राहत दिलाती है। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ बीमारियों के बारे में जो कि सौंफ की चाय के सेवन से दूर होती है।

आगे पढ़ें सौंफ की चाय के फायदें...

शरीर की सूजन के कम करने के लिए सौंफ की चाय फायदेमंद है। इस सूजन को दूर करने के लिए आप वजन को बढ़ने से रोक सकती हैं। यह आपके मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ाती है। इसी के साथ इससे शरीर का फैट भी कम होता है।

आंखों की सूजन को भी इस चाय के सेवन से कम कर सकते हैं। रातभर ठीक से ना सोने से हमारी आंखों में सूजन हो जाती है, इसके लिए आप सौंफ की चाय बनाए और फिर रूई इसमें डुबोकर अपनी आंखों को 10 मिनट के लिए सेंके।

आगे पढ़ें सौंफ की चाय के फायदें...

सौंफ की चाय का सेवन करके आप आसानी से अपने जोड़ों में होने वाले दर्द से राहत पा सकती हैं, इससे आपको जल्द आराम मिलता है।

सौंफ की चाय का सेवन करके पेट में एसिड लेवल कम किया जाता है, इससे आंतों में होने वाली बैक्टीरिया और कीड़े भी खत्म हो जाते हैं।

इस चाय का सेवन करके आप जॉन्डिस के खतरे को कम कर सकती हैं। इसी के साथ यह किडनी के काम को तेज करके हमारे खून को साफ करती है।

आगे पढ़ें सौंफ की चाय के फायदें...

सौंफ की चाय से शरीर का इस्ट्रोजन बढ़ता है, जिससे महिलाओं के हार्मोन में होने वाली किसी भी तरह की गड़बड़ी दूर हो जाती है।

इसी के साथ यह पीरियड्स में होने वाले पेट दर्द से भी राहत दिलाती है।

सौंफ की इस चाय को पीने से पेट में गैस नहीं बनती हैं और डायरिया और पेट दर्द जैसी समस्या में भी आसानी से निजात मिल जाता है।

Tags:    

Similar News