अभी-अभी यहां भीषण हादसा, बस और कमांडर की टक्कर में 5 की मौत, कई घायल

झारखंड की राजधानी रांची में सोमवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। ओरमांझी थाना क्षेत्र में बस और कमांडर की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई।

Update: 2019-12-02 09:20 GMT

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में सोमवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। ओरमांझी थाना क्षेत्र में बस और कमांडर की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई।

जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी लोग कमांडर में सवार थे। घायलों को मेदांता अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। कुछ लोगों को रांची के रिम्स अस्पताल में भी भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें...मचा कोहराम! ‘खूनी हाइवे’ पर हुआ दिल दहला देने वाला एक्सीडेंट, हुई दर्दनाक मौत

जानकारी के अनुसार हेमकुंड यात्री बस जमशेदपुर से हजारीबाग जा रही थी। वहीं, कमांडर जीप सिकिदिरी से मजदूरों को लेकर ढलाई कार्य के लिए कहीं ले जा रही थी। इसी बीच चकला मोड़ में दोनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

दुर्घटना में घटनास्थल पर ही 5 लोगों की मौत हो गई। पुलिस मृतक की पहचान की कोशिश कर रही है। वहीं, घायलों का नाम-पता भी पता नहीं चल सका है। घटनास्थल पर अफरा-तफरी मची हुई है।

ये भी पढ़ें...भयानक एक्सीडेंट! JCB से कट गए 8 लोगों के हाथ-पैर, एक की मौत

यहां भी सामने आ चुकी है एक्सीडेंट की घटनाए

बीते दिनों जौनपुर जिले के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के मजडीहा गांव में ट्रक व बोलेरो में टक्कर हुई थी। बोलेरो सवार 2 लोगों की मौत हो गई।

वहीं तीन घायल हो गए थे। घायलों की हालत गंभीर है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उससे पहले मेरठ के परतापुर दिल्ली रोड सीएनजी पंप के पास सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार तीन लोगों में से दो की मौत हो गई। वहीं एक बाइक सवार को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।

उधर बरेली में भी ऐसी ही एक्सीडेंट की घटना सामने आई थी। यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य आशा सिंह का चंदौसी-अलीगढ़ मार्ग पर सड़क दुर्घटना में निधन हो गया।

आशा सिंह की कार रविवार को अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई थी। पुलिस ने कहा कि कार तेज गति से चलाई जा रही थी और संभवत: चालक को झपकी आ गई होगी। जिसके चलते पेड़ से टकराने की घटना हुई।

ये भी पढ़ें.,.उन्नाव एक्सीडेंट: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद डीएम लखनऊ ने, पीड़िता को 25 लाख का चेक सौंपा

 

Tags:    

Similar News