HEALTH: बच्चों के खानपान पर दें ध्यान, नहीं तो उनका स्वास्थ्य होगा खराब

Update: 2018-07-21 10:05 GMT

जयपुर: माता-पिता के लिए बच्चे का सही विकास करना ही उनकी प्राथमिकता होती है। ज्यादातर माता-पिता अपने बच्चों के खानपान को लेकर सजग रहते हैे। ताकि बच्चे को पोषक तत्वों से भरपूर भोजन का सेवन करा सके। लेकिन कभी कभी अनजाने में हम बच्चों को कुछ गलत खिला देते हैं। कुछ खाद्य पदार्थों का एक साथ सेवन बच्चे के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। इसलिए कुछ फूड कॉम्बिनेशन का सेवन बच्चों को ना कराएं। बच्चे बहुत नाजुक होते हैं जिसकी वजह से उनके बीमार होने की संभावना भी ज्यादा होती है।

कुछ खाद्य पदार्थों का एक साथ सेवन बच्चों के पाचन तंत्र को प्रभावित करने लगता है शरीर में विषाक्त पदार्थ एकत्रित होने लगते हैं। इस खाद्य पदार्थों का अलग-अलग समय पर सेवन करना बच्चे के लिए फायदेमंद होता है लेकिन एक साथ खाने से स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच सकता है।

करना है इन चीजों पर नियंत्रण तो रोज खेलिए बैडमिंटन,यकिन नहीं आजमा के देखिए

* हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा पूरे दिन ऊर्जावान रहे। इसलिए वह बच्चों को पोषक तत्वों का एक साथ सेवन कराने की कोशिश करते हैं। बच्चों को नाश्ते में सीरियल और जूस का सेवन कराते हैं। हालांकि यह दोनों स्वास्थ्य के लिए हानिकराक हो सकते हैं। सीरियल में मौजूद कार्बोहाइड्रेट की वजह से सिट्रस जूस एंजाइम की गतिविधि को धीमा कर देता है।

*बच्चों को बर्गर और फ्राइस दोनों का सेवन करना पसंद होता है। लेकिन यह उनके लिए हानिकारक होता है क्योंकि दोनों ही डीप फ्राइ किए जाते हैं, जिससे ब्लड शुगर लेवल कम हो जाता है। इसलिए दोनों का एक ही समय पर सेवन ना कराएं।

*दूध और केले दोनों में पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व होते हैं। ध्यान रखें कि इन दोनों का सेवन बच्चे को एक साथ नहीं कराएं क्योंकि इसकी वजह से उन्हें नींद आ सकती है।

कहीं आपके रिश्ते को बर्बाद तो नहीं कर रहा है सेक्स?

*बच्चों को नाश्ते में ब्रेड और जैली खिलाने की सलाह दी जाती है। इसमें पर्याप्त मात्रा में कार्बोहाइड्रेट होता है। मगर इसकी वजह से ब्लड शुगर का सेवन बढ़ जाता है जिसकी वजह से बच्चे के शरीर को इंसुलिन बनाने के लिए अधिक काम करना पड़ता है। अगर बच्चे का शरीर ऐसा ना कर पाए तो ब्लड शुग असंतुलित हो जाती है।

*बच्चे को फीड करने के दूध और ब्रेड का एक साथ सेवन कराया जाता है। दूध का सेवन बच्चे के विकास के लिए फायदेमंद होता है लेकिन दूध के साथ यीस्ट का सेवन कराने से बच्चे को गैस की समस्या हो सकती है।

Tags:    

Similar News

Motivational Story: सबक