अरेंज मैरिज की हो पहली मुलाकात, कुछ यूं करें बातों की शुरुआत

Update: 2016-10-12 12:17 GMT

लखनऊ: हर लड़की अपने होने वाले सपनों के राजकुमार के बारे में न जाने क्या-क्या सपने देखती है? अगर वह लव मैरिज करने जा रही है, तो उसके लिए उसके होने वाले हसबैंड से बात करने में कोई खास परेशानी नहीं होती है। लेकिन अगर किसी लड़की की अरेंज मैरिज होने वाली है, तो लड़की के मन के समंदर में मानो तरह-तरह की बातें तैरने लगती हें।

जैसे ही उसे पता चलता है कि उसे लड़के वाले देखने आ रहे हैं, तो वह पहले से ही सोंचना शुरू कर देती है कि पहली बार जब वह उसके सामने जाएगी, तो क्‍या कहेगी। उनसे क्‍या क्‍या बातें पूछेगी, सिर्फ इन्‍हीं दो-चार बातों को लेकर वह अपने महीनों की नींदें तक खराब कर लेती है।

आगे की स्लाइड में जानिए कैसे शुरू होती है इंडिया में कपल्स की बातें

ज्‍यादातर भारतीय कल्‍चर में अरेंज मैरिज में लड़के और लड़की फोन पर ही बात करते हैं। बेचारे लड़के परिवार वालों से डायरेक्‍ट लड़की से मिलने की इच्‍छा नहीं जता पाते हैं। बड़ी मुश्किल में अपनी मां को मनाने के बाद तो उसे लड़की से मिलने की इजाजत मिलती है। इस पर भी उसे पहली बार लड़की देखने परिवार के साथ ही जाना पड़ता है। उसके बाद लड़की के घर पर या फिर कहीं बाहर दोनों परिवार के लोग मिलते हैं।

शुरुआत में तो दोनों परिवार वाले आपस में ही बातें करते हैं। लेकिन इसके साथ-साथ दूर-दूर के परिचय खोजने की कोशिश करते हैं। परिवार के साथ बैठा हुआ लड़का बस यही सोचा करता है कि कब उसे लड़की से अकेले मिलने दिया जाएगा। ताकि वो भी अपनी होने वाली जीवनसाथी की पसंद और नापसंद जान सके। खैर वो पल भी आ जाता है, जब कुछ समय के लिए परिवार वाले लड़का लड़की को अकेला छोड़ देते हैं।

आगे की स्लाइड में देखिए अकेले होने पर क्या बात करते हैं लड़के-लड़कियां

लेकिन सबसे फनी समय तो तभी शुरू होता है, जब दोनों को अकेले मिलने के लिए छोड़ दिया जाता है। लड़का और लड़की आमने-सामने बैठे होते हैं। लड़का डरते-डरते बस पानी का गिलास मांग पाता है और लड़की उस गिलास को दे पाती है। पुराने जमाने में तो इससे ज्‍यादा बातें नहीं हो पाती थी और दोनों एक-दूसरे को पसंद कर लेते थे। पर आजकल जमाना बदल गया है।

दोनों पक्ष एक-दूसरे से बात करने की पूरी तैयारी रखकर आते हैं। अगर आप लड़की हैं और आने वाले कुछ दिनों में आपको भी कोई लड़का मिलने आने वाला है, तो अभी से उसकी तैयारी कर लीजिए। आमतौर पर लड़कियों को समझ नहीं आता है कि वो बात की शुरुआत कैसे करें?

आगे की स्लाइड में जानिए पहली मुलाकात में कैसे शुरू करें लड़का-लड़की बात

*अक्‍सर होता है कि जब लड़का पहली बार मिलने आता है, तो लड़कियां कुछ कह ही नहीं पाती हैं। ऐसे में आप उस लड़के की टाई के कलर की तारीफ कर बातचीत का सिलसिला शुरू कर सकती हैं। इस छोटी सी शुरूआत से उसे भी लगेगा कि आपने उसे नोटिस किया।

*बात की शुरूआत अगर हो ही नहीं रही है, तो आप उससे अपनी नर्वसनेस बारे में साफ-साफ बता सकती हैं। हो सकता हे कि वो भी ऐसा ही फील कर रहा हो।

*अक्‍सर लड़कों को वो लड़कियां जल्‍दी पसंद आती हैं, जो उनके परिवार के बारे में पूछताछ करती हैं। लड़कों को अच्‍छा लगता है कि वे अभी से उनकी फैमिली में इंट्रेस्‍टेड हैं।

आगे की स्लाइड में जानिए बातचीत शुरू करने के और टिप्स

*आजकल के लोग फिल्‍में ज्‍यादा देखते हैं। जब बात का कोई टॉपिक न मिले, तो उसके फेवरेट हीरो-हीरोइन के बारे में भी पूछताछ शुरू करके बातों के सिलसिले को आगे बढ़ा सकते हैं।

*देखने आए लड़के से उसके करियर के बारे में पूछना बात की शुरूआत का अच्‍छा तरीका है। इससे उसे भी लगेगा कि आप उसमें इंट्रेस्‍ट ले रही हैं।

*जब कुछ भी समझ न आ रहा हो, तो आप लोग एक-दूसरे की पसंद-नापसंद के बारे में पूछ सकते हैं। इससे उसे और आपको आगे की जिंदगी के तौर-तरीकों के बारे में जानने का मौका मिलेगा।

Tags:    

Similar News