मां दुर्गा का यह पंडाल है अनोखा, देवी के साथ पीएम मोदी भी देंगे भक्तों को दर्शन

Update: 2016-10-09 07:09 GMT

बांदा: देश भर में नवरात्रि के उत्सव की धूम मची हुई है। मां दुर्गा के भव्य दर्शनों के लिए बड़े-बड़े पंडाल सजाए जा चुके हैं। कहीं डिजिटल इंडिया के संदेश वाले मां दुर्गा के पंडाल सजे गए हैं, तो कहीं के पंडालों में देशभक्ति के रंग छलक रहे हैं। नवरात्रि के इस पर्व पर तरह-तरह के पंडालों और झांकियों की धूम है। तो वहीं यूपी के बांदा में मां दुर्गा का एक पंडाल लोगों में चर्चा में बना हुआ है। यह पंडाल काफी अलग माना जा रहा है क्योंकि देवी मां के इस पंडाल में लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी दर्शन कर सकेंगे।

आगे की स्लाइड में देखिए मां दुर्गा के साथ पीएम मोदी की फोटोज

मां दुर्गा का यह पंडाल लोगों को खूब अट्रैक्ट कर रहा है। बता दें कि देवी दुर्गा के इस पंडाल में मां की मूर्ति के साथ प्रधानमंत्री मोदी की भी मूर्ति की स्थापना की गई है। मां दुर्गा के संग मोदी दर्शन का यह पंडाल न केवल खूब पसंद किया जा रहा है बल्कि लोग इसके साथ सेल्फी भी ले रहे हैं।

आगे की स्लाइड में जानिए कैसी है मोदी की यह मूर्ति

देवी दुर्गा के पंडाल में सजी पीएम मोदी की यह मूर्ति काफी अच्छी लग रही है। इसमें मोदी जी ने अपनी पसंदीदा ड्रेस पहनी हुई है। जिसमें कुरता, पैजामा व सादरी के साथ पगड़ी भी उनके सिर पर शोभायमान है। पीएम मोदी की यह मूर्ति लोगों में उनके क्रेज को साफ़-साफ़ बता रही है।

आगे की स्लाइड में जानिए क्यों लगाया लगाई गई है मोदी जी की मां दुर्गा के साथ यह मूर्ति

नवरात्रि में मां दुर्गा के भव्य पंडाल में मोदी जी की मूर्ति को देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं। यहां दुर्गा समिति के लोगों का कहना है कि जब से पीएम मोदी ने पाकिस्तान के लोगों को उरी हमलों का सर्जिकल स्ट्राइक के जरिए करारा जवाब दिया है, तब से लोग उन्हें अपना आदर्श मानने लगे हैं। लोगों के दिलों में उनकी इज्जत बढ़ गई है। उनका कहना है कि अब तक किसी प्रधानमंत्री ने इतनी हिम्मत नहीं दिखाई।

आगे की स्लाइड में जानिए क्या है दुर्गा समिति के लोगों का कहना

दुर्गा पूजा समिति के लोगों का कहना है कि उन्होंने प्रधानमंत्री की यह मूर्ति मोदी जी को सम्मान देने के लिए लगाई है। उनका कहना है कि इससे शहीद हुए सैनिकों की भी आत्मा को शांति मिलेगी। उन्होंने पंडाल में मोदी की मूर्ति लगाकर उन्हें सम्मान देने की कोशिश की है।

 

 

 

Tags:    

Similar News