आने वाला है नया साल 2017, करेंगे ये काम तो हरदम रहेंगे खुशहाल

Update: 2016-12-24 07:51 GMT

लखनऊ: न्यू ईयर आने में अब कुछ दिन ही शेष रह गए है। हर कोई नए साल की आगमन की उमंग में खुद से कई वादे कर रहा है। कि आने वाले साल में क्या करना है क्या नहीं करना। लेकिन क्या आप सच में अपने किए वादे पर अमल करते हैं, शायद ना भी हो हां भी। अगर ऐसा है तो हम आपके लिए कुछ टिप्स लाए हैं जो आपको नए साल में खुशहाल रखने के साथ तंदरुस्त भी रखें। इसके लिए आपको एक्स्ट्रा समय देने की जरूरत नहीं। आप इसेअपने कामों के साथ ही कर सकते हैं। तो हो जाइए तैयार, चलिए देखते क्या करें की हर दिन बने खुशनूमा।

जल्दी छोड़े बिस्तर

सुबह उठना हेल्थ के लिए बहुत अच्छा होता है। साथ ही सुबह जल्दी उठने से आप ये जान पाएंगे कि आप दिनभर में कितने सारे काम निपटा सकते हैं। एक व्यक्ति के लिए 8 घंटे की नींद बहुत है।

जरूर करें ब्रेकफास्ट

कहते हैं सुबह का नाश्ता राजाओं की तरह करना चाहिए। दिन की शुरुआत के लिए हेल्दी नाश्ता बहुत जरूरी होता है। इसमें फल, सब्जियां और जूस का इस्तेमाल भरपूर मात्रा में करें। इससे आपका शरीर फुर्तीला रहेगा।

नेचर के करीब रहें

प्रकृति के पास रहने से खुद को काफी फुर्तीला और एनर्जेटिक महसूस कर सकते हैं। नेचर अंतरात्मा से जोड़ता है। रोज सुबह उठकर उगते हुए सूरज को देखें, चिड़ियों की चहचहाहट सुनें, किसी खुली जगह घूमें इससे सुकून मिलेगा।

हमेशा एक्टिव रहें

रोज 3-4 घंटे एक्ससाइज करें। बेहतर है खुद को किसी न किसी काम में व्यस्त रखें। काम करते रहने से शरीर फुर्तीला बना रहता है। आलस छोड़े और अपनी कार से जाने की बजाए पैदल भी चलें।

मेडिटेशन करें

योगा एक ऐसा व्यायाम है, जिसे आप किसी भी वक्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको जिम पर निर्भर रहने की कोई जरूरत नहीं।

Tags:    

Similar News