PHOTOS: बहन करिश्मा और फ्रेंड्स के साथ मस्ती करते स्पॉट की गई प्रेग्नेंट करीना कपूर, दिखी काफी क्यूट

Update: 2016-09-02 07:19 GMT

मुंबई: बॉलीवुड की फेविकोल गर्ल जब से प्रेग्नेंट हुई हैं। उनकी खूबसूरती और भी निखरती जा रही हैं। आजकल वह प्रेगनेंसी की वजह से मीडिया में लाइमलाइट में बनी हुई हैं। फिर वह चाहे लैक्मे फैशन वीक में उनका रैंप वाक हो या फिर किसी दूसरी एक्ट्रेस के साथ फन टाइम स्पेंड करने की खबरें। जल्द ही मां बनने की ख़ुशी उनके चेहरे पर साफ़ झलकती है। यह सब हम आपको इसलिए बता रहे हैं क्योंकि हाल ही में उन्हें एक बार फिर लंच करते हुए स्पॉट किया गया है।

आगे की स्लाइड में जानिए कौन-कौन था उनके साथ

सैफ अली खान की बीवी और बॉलीवुड की हॉट बेबो करीना कपूर के मां बनने की खबर से पूरा बॉलीवुड खुश है। हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है। वहीं करीना भी अपने इस प्रेगनेंसी पीरियड को ख़ासा इंज्वॉय कर रही हैं। हाल ही में करीना कपूर खान को अपनी बहन करिश्मा और फ्रेंड्स मलाइका अरोड़ा खान व अमृता अरोड़ा के साथ लंच पर जाते हुए स्पॉट किया गया। इन चारों ने मिलकर खूब मस्ती की। मलाइका खान ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर इस मस्ती की फोटोज भी शेयर की हैं।

आगे की स्लाइड में देखिए मस्ती गैंग की हॉट तस्वीर

बता दें कि करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा खान और अमृता अरोड़ा की दोस्ती बॉलीवुड में सभी जानते हैं। यह चारों काफी गहरी दोस्त हैं और अक्सर ही एक-दूसरे के साथ पार्टी करती हुई दिख जाती हैं। लेकिन इस बार इनकी पार्टी की ख़ुशी ही अलग थी। करीना की प्रेगनेंसी की खबर से सारी फ्रेंड्स काफी खुश हैं। इन सभी ने अपने-अपने सोशल साइट्स पर इस मस्ती गैंग की फोटोज फैंस के साथ शेयर की हैं।

Full View

Tags:    

Similar News