बॉलीवुड स्टार्स के साथ विलियम-केट ने किया डिनर, देसी डिशेज ने जीता दिल

Update: 2016-04-11 05:17 GMT

मुंबई: प्रिंस विलियम और केट मिडलटन रविवार को पहली बार मुंबई पहुंचे। ये रॉयल कपल इंडिया-भूटान के 7 दिन के दौरे पर निकला है। विलियम और केट ने 26/11 में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ओवल ग्राउंड पर सचिन तेंडुलकर और बच्चों के साथ क्रिकेट भी खेला। इसके बाद शाम को शाही डिनर में बॉलीवुड सितारों समेत कई हस्तियां पहुंचीं। इसमें शाहरुख खान, शिल्पा शेट्टी करण जौहर, अर्जुन कपूर, आलिया भट्ट, जैकलिन फर्नांडिस, फरहान अख्तर, अदिति राव हैदरी, परिणीति चोपड़ा, सोनम कपूर शामिल हुए। वहीं, आरबीआई के गवर्नर रघुराम राजन अपनी पत्नी के साथ डिनर में नजर आए। डिनर में ज्यादातर देसी डिशेज परोसी गईं।

क्या बोले प्रिंस विलियम ?

-प्रिंस विलियम ने कहा कि 'मैं और केट, केरल में आग से प्रभावित लोगों के लिए संवेदना व्यक्त करना चाहते हैं।'

-उन्होंने हिंदी में 'नमस्ते' कहकर सबका दिल जीत लिया।

-प्रोग्राम के आखिरी में विलियम ने सबको 'धन्यवाद' कहा।

मेन्यू में क्या था?

-शाही कोरमा से लेकर शरीफा कुल्फी तक सभी कुछ मेन्यू में था।

-दाल लंगरवली, पनीर शाही कोरमा, प्रेश मिंट रायता, दही, पापड़, लखनऊ वेज बिरियानी

-नॉन वेजे में आजवानी मछली थी।

-शाही मुर्ग का सोयता भी था।

Tags:    

Similar News