हाथियों को ट्रेनिंग देने वाली भारतीय मूल की प्रियंका योशिकावा बनीं MISS JAPAN

भारतीय मूल की प्रियंका योशिकावा सोमवार को मिस जापान-2016 चुनी गईं। यह पहला मौका है जब किसी भारतीय मूल की युवती को इस खिताब से नवाजा गया है। प्रियंका योशिकावा के मिस जापान चुने जाने पर उन्हें नस्ली समानता को लेकर विरोध का सामना करना पड़ा। सोशल मीडिया में प्रियंका योशिकावा की जीत पर लोगों ने कहा कि उन्हें यह कॉम्पिटीशन जीतने के लिए आधा जापानी नहीं बल्कि पूरी तरह से जापानी होना चाहिए।

Update: 2016-09-06 09:12 GMT

टोक्यो: भारतीय मूल की प्रियंका योशिकावा सोमवार को मिस जापान-2016 चुनी गईं। यह पहला मौका है जब किसी भारतीय मूल की युवती को इस खिताब से नवाजा गया है। प्रियंका योशिकावा के मिस जापान चुने जाने पर उन्हें नस्ली समानता को लेकर विरोध का सामना करना पड़ा। सोशल मीडिया में प्रियंका योशिकावा की जीत पर लोगों ने कहा कि उन्हें यह कॉम्पिटीशन जीतने के लिए आधा जापानी नहीं बल्कि पूरी तरह से जापानी होना चाहिए।

मिस यूनिवर्स जापान-2015 का भी हुआ था विरोध

-मिस यूनिवर्स जापान-2015 का खिताब जीतने वाली अरियाना मियामोतो पहली अश्वेत महिला थी।

-उनके इस खिताब को जीतने के बाद लोगों ने विरोध किया था।

-अरियाना नागासाकी इलाके की रहने वाली हैं। उनके पिता अफ्रीकन-अमेरिकन और मां जापानी हैं।

-अरियाना के मिस यूनिवर्स जापान का खिताब जीतने पर लोगों का कहना था कि जापानी ही जापान को रिप्रेजेंट करेगा।

यह भी पढ़ें ... देशाउना बार्बर बनीं MISS USA-2016, अमेरिकी की सेना में हैं लेफ्टिनेंट

कौन हैं प्रियंका योशिकावा?

-22 साल की प्रियंका योशीकावा हाथियों को ट्रेनिंग देने का काम करती हैं। प्रियंका का जन्म टोक्यो में हुआ था।

-प्रियंका के पिता भारतीय हैं और उनकी मां जापानी हैं।

-5 फीट 8 इंच हाइट की प्रियंका योशीकावा जापानी और इंग्लिश लैंग्वेज बहुत अच्छे से बोल लेती हैं।

-प्रियंका इस साल दिसंबर में वॉशिंगटन में होने वाले मिस यूनिवर्स कॉम्पिटीशन में पार्टिसिपेट करेंगी।

क्या कहना है प्रियंका योशीकावा का ?

-यह खिताब जीतने के बाद प्रियंका योशीकावा ने कहा मुझे अपने पिता के भारतीय होने पर गर्व है।

-इसका मतलब यह नहीं है कि मैं जापानी नहीं हूं।

-उन्होंने जापान में नस्ली पूर्वाग्रह के खिलाफ लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया है।

-प्रियंका योशीकावा ने कहा कि हम जापानी हैं। मैं आधी भारतीय हूं और लोग मुझसे मेरी नस्ली शुद्धता के बारे में पूछते हैं।

 

आगे की स्लाइड्स में देखिए फोटोज ...

Tags:    

Similar News