40 साल बाद अरब के शहजादे को मिली मौत की सजा, जानें क्या था जुर्म

सऊदी अरब ने मंगलवार को शाही परिवार के प्रिंस तुर्की बिन सऊद अल-कबीर को मौत की सजा सुनाई। करीब 40 साल बाद यह पहला मामला है, जिसमें 'हाउस ऑफ सऊद' के हजारों सदस्यों में से किसी एक को मौत की सजा दी गई है। अल-कबीर पर सऊदी नागरिक आदिल अल-मोहम्मद की गोली मारकर हत्या करने का आरोप था। कबीर 2016 में यह सजा पाने वाला 134वें शख्स है।

Update: 2016-10-19 09:03 GMT

रियाद: सऊदी अरब ने मंगलवार को शाही परिवार के शहजजादे तुर्की बिन सऊद अल-कबीर को मौत की सजा सुनाई। करीब 40 साल बाद यह पहला मामला है, जिसमें हाउस ऑफ सऊद के हजारों सदस्यों में से किसी एक को मौत की सजा दी गई है। कबीर पर सऊदी अरब के नागरिक आदिल अल-मोहम्मद की हत्या करने का आरोप था। कबीर 2016 में यह सजा पाने वाला 134वें शख्स है।

क्या था मामला ?

-सऊदी अरब मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मामला साल 2012 का है।

-जहां रियाद के एक डेजर्ट कैंप में प्रिंस तुर्की बिन सऊद अल-कबीर का झगड़ा हो गया था।

-इससे नाराज कबीर ने फायरिंग कर दी थी। इसमें आदेल-अल- मोहम्मद की मौत हो गई थी।

-वहीँ एक अन्य शख्स जख्मी हो गया था।

-विक्टिम की फैमिली ने 'ब्लड मनी' लेने से मना कर दिया था।

इससे पहले भी प्रिंसेस और प्रिंस को मिल चुकी है मौत की सजा

-इससे पहले साल 1977 में प्रिंसेस मिशाएल-बिन-फहद को और 1975 में शाही परिवार प्रिंस फैसल बिन मुसैद अल सऊद को भी मौत की सजा मिली थी।

-सऊदी अरब सरकार के मुताबिक, इससे सऊदी अरब के हर नागरिक को भरोसा मिलेगा कि सरकार इंसाफ और लोगों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

Tags:    

Similar News