PHOTOS: राष्ट्रपति की बेटी ने कुछ इस तरह दिखाई कृष्ण लीला

Update: 2016-08-25 10:23 GMT

मेरठ: इस्कॉन के कृष्ण महोत्सव में मेरठ पहुंची राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने इस दौरान पूरा भैसाली मैदान हरे कृष्ण हरे रामा के जयकारों से गूंज उठा।

कान्हा के प्रेम में डूबे दर्शक

-प्रसिद्ध नृत्यांगना शर्मिष्ठा मुखर्जी ने बुधवार देर रात ब्रज बिहारी का नृत्य पेश किया।

-शर्मिष्ठा मुखर्जी ने अपने नृत्य से कान्हा के रूपों का वर्णन किया।

-भैसाली मैदान में उपस्थित दर्शक कृष्ण के प्रेम में डूब गए।

खामोश न रहे लड़कियां

-शर्मिष्ठा ने ने कहा कि लड़कियों को खामोश नहीं बैठना चाहिए।

-सोशल मीडिया पर महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले बढ़ रहे हैं।

-इसका कारण महिलाओं की खामोशी है, वह इस खामोशी को तोड़े।

-वह खुलकर व्यक्ति का विरोध करेंगी तो इस तरह के अपराध बंद होंगे।

शास्त्रीय संगीत की विदेशों में धूम

-शर्मिष्ठा ने कहा कि आज शास्त्रीय संगीत की धूम विदेशों में भी मची हुई है।

-शास्त्रीय संगीत भारत की देन है। यह पूरी दुनिया में फेमस हो गया है।

Tags:    

Similar News