ताज पर हुई TOURIST की संख्या कम, गर्मी से परेशान लोग उतार रहे कपड़े

Update: 2016-05-15 08:47 GMT

आगराः मई की गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। हाल यह है की सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक ताजमहल पर पर्यटकों की संख्या बहुत कम हो गई है। ताजमहल पर आने वाले विदेशी तो कपड़े उतार कर घूमने पर मजबूर हो रहे हैं। महिला और बच्चे ताज के सौंदर्य के दर्शन लाभ के समय गर्मी से बेहाल दिख रहे है।

यह भी पढ़ें...VIDEO: हसबैंड के साथ बॉलीवुड की डिंपल गर्ल ने ताज महल को निहारा

तेज धुप से ताज में पर्यटक परेशान

-आगरा का ताजमहल पर धूप निकलते ही सभी जगह सन्नाटा हो रहा है।

-आने वाला हर पर्यटक टोपी पानी की बोतल और छतरी के बिना आने की सोच भी नहीं रहा है।

-शनिवार को तापमान अधिकतम 43.8 और आज 44 के आसपास है।

-ऐसे में यहां आने वाले पर्यटक तेज गर्मी से परेशान नजर आ रहे है।

-वहीं छोटे बच्चों को गोद में लिए मां छांव की तालाश करती नजर आई।

यह भी पढ़ें...NZ के पूर्व क्रिकेटर SCOTT STYRIS ने फैमली संग किया ताज का दीदार

क्या कहना है पर्यटकों का?

-अर्जेंटीना से ताज देखने आए एडवर्ड ने कहा कि गर्मी के कारण ताजमहल पहुंचने से पहले ही हालत खराब हो गई।

-अब ऐसे में मजबूरन कपड़े उतार कर घूमना पड़ रहा है, वाकई आगरा में बहुत गर्मी है।

यह भी पढ़ें...ताज ने ओढ़ी सतरंगी चादर, शाहजहां के उर्स पर उमड़े अकीदतमंद

-रोमानिया से पति और बेटे के साथ आई लारा सिमंस कहती हैं कि गर्मी की वजह से वो कम समय ताजमहल में रुक पाए।

-क्योंकि उनका बेटा गर्मी सहन नहीं कर पा रहा था।

नीचे की स्लाइड में देखें और भी फोटोज...

[su_slider source="media: 39007,39006,39012,39011,39014,39010,39015" data-width="620" data-height="440" title="no" pages="no" mousewheel="no" autoplay="0" speed="0"]आखिरकार बिपाशा बासु और करन सिंह ग्रोवर शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने अपनी शादी की हर रस्म को बहुत एंजॉय किया। इनकी शादी में इनके फैमिली मेंबर्स के अलावा फ्रैंड और बॉलीवुड की कई सेलीब्रेटिज भी शामिल हुए। शादी और रिसेप्शन में शाहरुख़ खान, सलमान खान, बच्चन्स फैमिली, प्रीति जिंटा, सोनम कपूर, सुष्मिता सेन और भी कई लोग शामिल थे।[/su_slider]

Tags:    

Similar News