इन बातों से हर स्टूडेंट्स को रहना चाहिए दूर, तभी जीवन में सफलता आएगी उनके पास

Update: 2017-05-26 07:37 GMT

लखनऊ: बोर्ड एग्जाम्स हो गए हैं और ये समय स्टूडेंट्स के लिए सबसे कठिन दौर से गुजने वाला है। इस समय सारे स्टूडेंट्स के सामने एक ही समस्या रहती है कि रिजल्ट क्या आने वाला है। वैसे भी एक बात साफ है कि आप जो मेहनत किए होंगे प्रतिफल भी वैसा ही मिलने वाला है। लेकिन अब भी वक्त नही गुजरा है आप कुछ बातों का ध्यान रखकर अपने भविष्य को संवार सकते है। जैसे विदुर नीति में लाइफ मैनेजमेंट से संबंधित अनेक गुण बताए गए हैं। ये बातें आज के समय में भी उतनी सत्यापित है, जितनी पहली थी। विदुर नीति के अनुसार, 7 बातें स्टूडेंट्स की सफलता में रूकावट बनती हैं, इसलिए इन 7 बातों से बचकर स्टूडेंट्स को रहना चाहिए।

आगे...

श्लोक

आलस्यं मदमोहौ च चापलं गोष्ठिरेव च।

स्तब्धता चाभिमानित्वं तथात्यागित्वमेव च।।

एते वै सप्त दोषा: स्यु: सदा विद्यार्थिनां मता:।।

अर्थ- आलस्य, मद-मोह, चंचलता, गोष्ठी, उद्दण्डता, अभिमान और लोभ- ये सात बात अक्सर स्टूडेंट्स लाइफ में देखे जाते है जो उनके लिए सदा ही दोष माने गए हैं।

आगे...

*चाहे कोई स्टूडेंट्स हो अक्सरअगर हो पढ़ाई ठीक से नहीं करता है। आलस में पड़कर सोने में वक्त जाया करता है वह कभी सफल नहीं हो सकता है। इसलिए हर स्टूडेंट्स के लिए एक ही बात सटीक बैठती है कि उसे आलस छोड़कर एक्टिव होना चाहिए।

*स्टूडेंट्स लाइफ में कभी नशा या लव अफेयर के चक्कर में नहीं फसना चाहिए।ये चीजें किसी भी व्यक्ति के जीवन में बाधक है। खास तौर स्टूडेंट्स के लिए कहा गया है कि उन्हें नशा और अट्रैक्शन के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए। इससे जीवन में असफलता के मार्ग खुलते हैं।

आगे...

*किसी भी स्टूडेंट्स को चंचल नहीं होना चाहिए। ये उसकी लाइफ का सबसे बड़ा दोष होता है। अगर किसी स्टूडेंट्स का मन एक जगह स्थिर नहीं रहता है तो वह किसी भी काम को एकाग्र मन से नहीं कर सकता है। इसलिए अगर आपको सफल होना है है तो चंचलता का त्याग कर एकाग्रता को लाना होगा।

*कभी भी समय को गप्पबाजी में जाया नहीं करना चाहिए।ना ही दोस्तों के साथ धूमने-फिरने पार्टी करने में बर्बाद करना चाहिए। अगर आपको सफल होना है तो दोस्तों की मंडली से कुछ दूरी बनानी होगी, तभी जीवन में सफलता के मार्ग खुलते हैं।

आगे...

*जो स्टूडेंट उदण्ड प्रवृति के होते है वो कभी सफल नहीं होते। वे सारा समय़ तिकड़मबाजी मारपीट, लड़ाई झगड़ा में गवां देते हैं उनके पास पढ़ने के लिए समय नहीं होता है।

*कभी भी स्टूडेंट्स को घमंड नहीं करना चाहिए। घमंड करने से सफलता दूर भागती है।

*स्टूडेंट्स लाइफ को सिर्फ पढ़ाई के लिए ही रखना चाहिए। इसमें सिर्फ पढ़ाई और ज्ञान के सिवा कुछ नहीं करना चाहिए। लालच तो कभी भी किसी चीज के लिए नहीं करनी चाहिए। अगर स्टूडेंट्स पढ़ाई छोड़ लालच में पड़ते है तो सफलता उनसे दूर भागने लगती है।

 

Tags:    

Similar News