इन VIDEOS में देखिए, ऐसे उतारती हैं लड़कियां मनचलों के सिर से आशिकी का भूत

Update: 2016-09-30 06:11 GMT

लखनऊः देश में महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा कई कानून बनाए गए हैं लेकिन इसके बावजूद महिलाएं और लड़कियां सुरक्षित नहीं हैं। उनके साथ आए दिन छेड़खानी और हिंसा की वारदातें बढ़ती ही जा रही हैं। इसलिए आज के माहौल को देखते हुए इन महिलाओं को अपनी सुरक्षा के लिए खुद आगे आना पड़ रहा है। हम आपको अपनी रिपोर्ट में दिखाएंगे कि देश के अलग अलग शहरों में किस तरह से महिलाओं और लड़कियों ने अपनी सुरक्षा के लिए मनचलों को सबक सिखाया।

आगे की स्लाइड में देखिए बरेली में किस तरह 11वीं की स्टूडेंट ने की शोहदे की पिटाई...

Full View

यूपी के बरेली जिले के मीरगंज कस्बे में कॉलेज जा रही एक स्टूडेंट के साथ छेड़छाड़ करना एक शोहदे को भारी पड़ गया। स्टूडेंट के शोर मचाने पर लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद लड़की ने उस पर चप्पल बरसाना शुरू कर दिया। उसने न सिर्फ शोहदे की पिटाई की बल्कि मुंह पर थूका भी और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

आगे की स्लाइड में देखिए किस तरह इलाहाबाद में स्टूडेंट्स ने की मनचलों की पिटाई...

Full View

इलाहाबाद में स्कूल जाने वाली स्टूडेंट्स को दो मनचले कई महीने से परेशान कर रहे थे। इससे तंग आकर स्टूडेंट्स ने उन मनचलो की थप्पड़ों से पिटाई की और उठक बैठक कराई।

आगे की स्लाइड में देखिए किस तरह कानपुर में लड़कियों ने मनचलों को पीटा...

Full View

कानपुर के काकादेव में एक लड़की को एक मनचला रोज छेड़ता था। उससे तंग आकर लड़की ने मनचले की चप्पलों से जमकर पिटाई कर दी

आगे की स्लाइड में देखिए किस तरह से भुवनेश्वर की दो लड़कियों ने उतारा शराबी का नशा...

Full View

भुवनेश्वर में एक व्यक्ति ने शराब के नशे में रास्ते में जा रही दो लड़कियों को छेड़ना शुरु कर दिया। उसकी हरकतों से परेशान लड़कियों ने उसे ड़डें से पीट कर सबक सिखाया। मार खाने के बाद वह उन लड़कियों से माफी मांगने लगा।

आगे की स्लाइड में देखिए किस तरह से महोबा में इस मर्दानी ने मनचले को सिखाया सबक...

Full View

यूपी के महोबा में सिलाई कोचिंग जाने वाली किशोरी को एक बिजली विभाग का कर्मचारी कई दिनों से आते जाते छेड़ रहा था। उसकी इस हरकत से तंग आकर किशोरी ने अपनी मां के साथ मिलकर बिजली विभाग के कर्मचारी की जमकर पिटाई कर दी। एक दिन शाम को जब लड़की कोचिंग से घर जा रही थी तभी मनचले ने लड़की से छेड़छाड़ शुरू कर दी। महोबा की इस मर्दानी ने आव देखा न ताव और उसका गिरबान पकड़कर उसकी पिटाई शुरू कर दी और अपनी मां को भी आवाज लगाई। दोनों मां बेटी ने मनचले की जमकर पिटाई कर दी।

आगे की स्लाइड में देखिए राजधानी लखनऊ में 8वीं के स्टूडेंट को छेड़ना किस तरह पड़ा भारी....

Full View

राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में एक बीटेक के स्‍टूडेंट को एक लड़की से छेड़छाड़ करना उस समय भारी पड़ गया जब महिलाओं ने आरोपी को पकड़ कर पिटाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया। दरअसल, आरोपी 8वीं की स्‍टूडेंट को रास्‍ते में रोककर मोबाइल नंबर मांग रहा था और स्‍टूडेंट रो रही थी। उसकी इस हरकत को उधर से गुजर रही एक सामाजिक संगठन की ज्वाइंट सेक्रेटरी ने देख लिया और राहगीरों की मदद से आरोपी को दबोच लिया। उसके बाद महिलाओं ने लड़के को थाने में ले जाकर जमकर पिटाई की।

आगे की स्लाइड में देखिए महिला ने की छेड़खानी करने वालों की पिटाई...

Full View

शामली में गली से गुजरते समय मनचलों ने एक लड़की को छेड़ा तो उसने उन मनचलों का विरोध किया और उन्हें चप्पल से मारना शुरू कर दिया। उसके बाद मनचलों ने भी उस लड़की की पिटाई की लेकिन वहां मौजूद लोगों ने उस लड़की की कोई मदद नहीं की।

Tags:    

Similar News