गोरे रंग का ख्याल रख लो तुम, नहीं तो कुछ दिन में ये ढल जाएगा

Update: 2016-05-14 08:44 GMT

लखनऊ: आजकल तो इतनी ज्‍यादा धूप हो रही है कि बाहर निकलते ही लगता है कि जैसे किसी आग के भट्ठे के पास आ गए हों। जिसे देखो वही खुद को इस कड़ी धूप से बचाने की कोशिश में लगा रहता है। लड़कियों के हाल के तो क्‍या कहने? घर से बाहर निकलते समय अपने मुंह और शरीर को इस कदर ढक लेती हैं, जैसे कि भरी दुपहरी में किसी खेत में गेहूं की कटाई करने जा रही हों। कई-कई बार तो आलम यह भी हो जाता है कि खुद परिवार के लोग भी अपने घर की लड़कियों को नहीं पहचान पाते हैं। खैर बात तो गलत इन लड़कियों की भी नहीं है। अब इतनी तेज धूप में शायद ही कोई ऐसा होगा, जो अपने गोरे रंग को बचाने की जद्दोजहद नहीं करता होगा।

यह भी पढ़ें...अपनाएं ये घरेलू नुस्खे और दो दिन में पाएं कुदरती गोरापन

आजकल तो लड़कियां ही नहीं लड़के भी अपने रंग को लेकर पजेसिव हो गए हैं। वो भी घर से बाहर निकलते समय पूरा कवर होकर निकलते हैं। सही भी है, गर्मियों में त्वचा की देखभाल करना बहुत ही जरुरी है। धूप हमारे चेहरे की रंगत छीन लेती है। इसलिए जरुरी है कि अपने चेहरे को बचाया जाए। त्वचा को हमेशा क्लीजिंग, टोनिंग और मॉश्‍चराइजिंग की जरूरत होती है, जिससे वह चमकदार बनी रहे। तो क्‍यों न चेहरे पर ऐसी चीजें लगाई जाएं, जिससे चेहरा हर समय ताजा और खिला-खिला रहे।

अपनाएं ये नुस्खे जरूर, जल्द बढ़ेगा चेहरे का नूर

*गर्मी के दिनों में चेहरे को साबुन या फेस वॉश से अच्छी तरह धोकर हाथ में थोड़ी सी चुटकी भर चीनी और नमक को चेहरे पर लगाएं, उसके बाद धो लें। यह चेहरे के लिए एक अच्छा स्क्रबर है। इससे चेहरे की त्वचा तरोताजा बनी रहती है।

*गर्मी के दिनों में मुलतानी मिट्टी को गुलाब जल में मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इस मिट्टी में कई गुण होते हैं, जो चेहरे के रोमछिद्रों को खोलती है और त्वचा से टॉक्सिन्स को बाहर निकालती है।

प्रतीकात्मक फोटो

*चंदन को प्राकृतिक और खूबसूरती बढ़ाने वाला माना जाता रहा है क्योंकि यह ठंडा होता है। इसके अलावा यह सनबर्न से बचाव करता है। चंदन का तेल एक प्राकृतिक सनस्क्रीन होता है।

*गर्मियों में त्वचा की देखभाल के लिए गुलाब जल को आइस-ट्रे में जमाकर बर्फ की क्यूब्स को आंखों के इर्द-गिर्द रगड़ना चाहिए। गुलाब जल थकी हुई त्वचा को तरोताजा करता है।

प्रतीकात्मक फोटो

*गर्मी के दिनों में चेहरे पर खीरे का रस लगाएं। झुलसी हुई त्वचा के लिए यह फायदेमंद है। इसके अलावा सनबर्न और झुर्रियों को दूर करने में यह सहायक होता है।

*गर्मियों में त्वचा की देखभाल के लिए एक चुटकी कपूर को थोड़े से शहद में मिलाकर इससे चेहरा धोएं, चेहरा खिल उठेगा।

*गर्मी के मौसम में नहाने से पहले फेस पर नीम या गुलाब का फेस पैक लगाएं और सूख जाने पर ताजे पानी से साफ कर लें।

यह भी पढ़ें...ऐलोवेरा से मिटता है जलने का निशान, जानें और भी घरेलू उपाय

प्रतीकात्मक फोटो

*गर्मी के समय दिन में 4 घंटे से ज्‍यादा धूप में रहने वाले को हमेशा अच्छी तरह सनस्क्रीन लोशन लगाना चाहिए।

*बर्फ हमारी त्वचा के लिए बहुत अच्छा होती है। त्वचा पर बर्फ रगड़ने से चेहरे से धब्बे और पिंपल दूर होते हैं।

यह भी पढ़ें...गर्मियों में अगर मुझे खाओगे तो डॉक्टर के पास नहीं जाओगे

रंगत को और भी निखारेंगे ये उपाय

नींबू और दही का फेस मॉस्‍क

रंगत को निखारने की यह सबसे आसान विधि होती है। इसमें दही लेकर उसमें कुछ बूंदे नींबू की डाल कर चेहरे पर लगाएं। चाहें तो इसमें आप बेसन और क्रीम भी मिला सकती हैं। गर्मी के मौसम में इस मास्क को लगाने से सन टैनिंग भी दूर होती है। सूरज की गर्मी से निजात पाने के लिए इसे रोज लगाना चाहिए।

प्रतीकात्मक फोटो

खीरा को न केवल खाएं, इसे चेहरे पर भी लगाएं

खीरे को पीस कर और उसमें गुलाब जल मिलाएं। अगर चेहरा ड्राय है, तो आप उसमें ग्लिसरीन मिलाएं। इसको अपनी गर्दन और चेहरे पर 15 मिनट तक के लिए लगाएं और ठंडे पानी से धोलें। आराम मिलेगा।

प्रतीकात्मक फोटो

लाल टमाटर चेहरे को बनाएगा फ्रेश

टमाटर के गूदे को अपने चेहरे पर 15 मिनट तक के लिए लगाएं। इसे दूध या फिर ठंडे पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा फ्रेश हो जाएगी और गर्मी से भी राहत मिलेगी।

प्रतीकात्मक फोटो

पपाया और मिल्‍क का कॉम्बिनेशन, करेगा चेहरा रोशन

पका हुआ पपीता और दूध मिलाएं। इसमें कुछ बूंदे नींबू और रोज़ वॉटर भी मिला सकती हैं। इस मास्क को चेहरे पर लगाएं और सुखाने के बाद इसे ठंडे पानी से धो लें। आप फ्रेश फील करेंगी।

प्रतीकात्मक फोटो

Tags:    

Similar News