साड़ी में भी नहीं लगेगी आपको ठंड, अगर इन तरीकों को करती हैं ट्राई

Update: 2016-12-16 09:43 GMT

लखनऊ: ठंड आ चुकी है। इसके आते ही लोग ठंड के कपड़े भी पहनना शुरू कर देते हैं। लेकिन आज भी कई कई फैमिलीज ऐसी हैं, जहां महिलाओं को ठंड में भी साड़ी पहननी पड़ती है। आदमी तो हमेशा से फुल कपड़े पहनते हैं। लेकिन साड़ी में महिलाओं का पेट खुला रहता है। जिसकी वजह से वह ठंड से ठिठुरती रहती हैं। लेकिन ठंड में भी साड़ी पहनने के कुछ खास तरीके होते हैं। अगर आप इन तरीकों से साड़ी पहनती हैं, तो उन्हें ठंड कम लगेगी और फैमिली भी खुश रहेगी।

- ठंड में महिलाओं को पेटीकोट की जगह साड़ी के नीचे गर्म लैगिंग्स या पैंट पहननी चाहिए। लेकिन इसमें भी अगर आप सहज फील नहीं कर रही हैं, तो आप पेटीकोट के नीचे ही गर्म पैंट पहन लें इससे बॉडी को गर्माहट मिलती रहेगी।

- ठंड में साड़ी के साथ सेम कलर की या फिर उसके साथ अच्छी लगने वाली लंबी जैकेट और स्वेटर पहनना चाहिए। इससे न केवल साड़ी का लुक चेंज होगा बल्कि आप ठंड से भी बची रहेंगी।

- साड़ी पहनने के बाद कभी भी स्कार्फ नहीं बांधें यह देखने में अच्छा नहीं लगता है। इसके बजाय आप पल्लू को ही गले में लिपेट सकती हैं इससे आपको स्टाइलिश लुक मिलेगा।

- कई बार कुछ महिलाएं ठंड से बचने के लिए पैरों में जूते पहनती हैं। यह देखने में अच्छा नही लगता है। इसके बजाय महिलाओं को हील वाले बूट पहनने चाहिए। इससे स्टाइलिश लुक मिलने के साथ ही पैर भी गर्म रहेंगे।

- आजकल ठंड में ब्लाउज के बजाय छोटे स्वेटर पहनने का ट्रेंड है। क्रॉप टॉप की तरह गर्म क्रॉप स्वेटर भी मार्केट में अवलेबल हैं। इसके लिए आप छोटा स्वेटर खरीदकर आप उससे ब्लाउज का तौर पर भी यूज कर सकती हैं।

 

Tags:    

Similar News