जानिए क्यों इस देश की महिलाओं ने उतारा टॉप, क्या है GO TOPLESS DAY

जेंडर इक्वेलिटी को प्रमोट करने और अपने ब्रेस्ट को सार्वजनिक तौर पर निर्वस्त्र कर सकने के महिलाओं के अधिकारों की वकालत करने वाले ‘गो टॉपलेस डे’ के अवसर पर रविवार को न्यूयॉर्क सिटी में परेड करते हुए कई दर्जन महिलाएं और कुछ पुरूष टॉपलेस होकर निकले। गो टॉपलेस डे वार्षिक तौर पर उस रविवार को मनाया जाता है, जो वूमन्स इक्वेलिटी डे के सबसे करीब होता है। वूमन्स इक्वेलिटी डे वह दिन है, जब अमेरिकी महिलाओं को मताधिकार मिला था।

Update: 2016-08-29 10:08 GMT

न्यूयॉर्क: जेंडर इक्वेलिटी को प्रमोट करने और अपने ब्रेस्ट को सार्वजनिक तौर पर निर्वस्त्र कर सकने के महिलाओं के अधिकारों की वकालत करने वाले ‘गो टॉपलेस डे’ के अवसर पर रविवार को न्यूयॉर्क सिटी में परेड करते हुए कई दर्जन महिलाएं और कुछ पुरूष टॉपलेस होकर निकले। गो टॉपलेस डे वार्षिक तौर पर उस रविवार को मनाया जाता है, जो वूमन्स इक्वेलिटी डे के सबसे करीब होता है। वूमन्स इक्वेलिटी डे वह दिन है, जब अमेरिकी महिलाओं को मताधिकार मिला था।

मार्च का नेतृत्व कुछ महिलाएं कर रही थीं, जिन्होंने हाथ में एक बैनर पकड़ा था। इनके पीछे अन्य टॉपलेस लोग थे। गो टॉपलेस की प्रेसिडेंट नैडिन ग्रे ने कहा कि वह उम्मीद करती हैं कि ये आयोजन महिलाओं के ब्रेस्ट को लेकर व्याप्त हैरानी और विस्मय की भावना को दूर करेंगे।

उन्होंने कहा कि न्यूयॉर्क सिटी में हम बिना कोई टिकट लिए या बिना जेल जाए स्वतंत्र तरीके से टॉपलेस हो सकने के अपने अधिकार का जश्न मना रहे हैं। अन्य स्थानों पर यह एक विरोध प्रदर्शन की तरह होगा क्योंकि भेदभाव अब भी हो रहा है। यह सेंसुअल हो सकता है लेकिन सेंसुअल होना कोई अवैध नहीं है।

उन्होंने कहा कि 21वीं सदी में महिलाओं द्वारा टॉपलेस हो सकने की वकालत करने का प्रयास उतना ही मजबूत है, जितना 20वीं सदी में महिलाओं द्वारा मताधिकार हासिल करने के लिए था।

आगे की स्लाइड्स में देखिए, फोटोज

यह भी पढ़ें...यहां लड़कों का निकलना है मुश्किल, लड़कियां करती हैं उनके साथ वो, जो कभी नहीं सोच सकते हैं आप

यह भी पढ़ें...महिला के साथ बिस्तर पर पकड़ा गया इमाम, VIDEO हुआ वायरल

यह भी पढ़ें...UP में हुआ गजब, लड़की ने ही किया लड़के का रेप, वीडियो बनाकर वायरल...

Tags:    

Similar News