मनचलों सावधान! बुंदेलों की धरती पर महिलाएं सीख रहीं लाठी के नए पैंतरे

Update: 2016-06-27 04:26 GMT

[nextpage title="next" ]

झांसी: मनचलों सावधान! महिलाओं पर अत्याचार या फिर उनके साथ अपराधिक घटना की तो अब लाठियां खानी पड़ सकती हैं। अब महिलाओं ने अपने हाथों में लाठियां भी पकड़नी शुरू कर दी हैं। इसके लिए महिलाओं को विशेष प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण कोई और नहीं बल्कि भारतीय प्रजाशक्ति पार्टी दे रही है।

-इस अपराधिक दौर में महिलाओं की अस्मत को सुरक्षित बनाने के लिए उन्हें प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

-इसके लिए नारी शक्ति सेना का गठन किया गया है।

-जिसकी संरक्षिका नीरजा रावत ने मुक्ताकाशी मंच पर प्रथम चरण में 20 ग्रामीण महिलाओं को सुरक्षा करने के गुण सिखाये।

-प्रशिक्षण में महिलाओं ने लाठी चलाना, मुक्केबाजी जैसी कई कलाओं को सीखा।

यह भी पढ़ें... ई-रिक्‍शा चलाकर बेटियों को इंग्लिश स्‍कूल में पढ़ाने वाली मां को सलाम

-इस सेना में महाविद्यालयों एवं सामाजिक संस्थाओं की महिलाओं को भी जोड़कर प्रशिक्षित किया जाएगा।

-नारी शक्ति सेना की अध्यक्ष सरोज कश्यप ने कहा कि महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध ने उन्हें सड़क पर उतरने के लिए मजबूर किया है।

-इस मौके पर सरोज कश्यप, सुमन, कपूरी, सरोज, रसना शर्मा, राम प्यारी, शारदा, सुशीला समेत दर्जनों महिलाएं उपस्थित रहीं।

आगे की स्‍लाइड्स में देखें तस्‍वीरें...

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

[/nextpage]

Tags:    

Similar News