गोरखनाथ मंदिर में योगी: पुराने रंग में नई सुबह, गायों और कुत्ते के साथ खूब बिताया समय

योगी की सुबह पुरानी दिनचर्या के साथ शुरू हुई। वह सीधे गौशाला पहुंचे और अपनी प्रिय सनकहिया, भोलेशंकर और नंदी सहित सैकड़ों गायों से मिले। गायों को उन्होंने गुड़, बिस्‍कुट और चना खिलाया और दुलार किया।

Update: 2017-04-30 10:26 GMT

गोरखपुर: योगी आदित्‍यनाथ शनिवार देर रात दूसरी बार गोरखनाथ मंदिर के अपने आवास पहुंचे। कई दिनों बाद यहां उन्होंने रात में विश्राम किया। रविवार को एक बार फिर सुबह 3 बजे से उनकी पुरानी दिनचर्या शुरू हो गई। इस दौरान उन्होंने अपनी गोशाला और अपने कुत्ते कालू के साथ खूब समय बिताया।

कई दिनों बाद गोरखपुर पहुंचे योगी आदित्यनाथ रविवार सुबह 5 बजे अपने कमरे से नीचे उतरे। बेहद व्यस्त रहने वाले मुख्यमंत्री यहां पहुंचते ही एक बार फिर पुराने रंग में रंगे नजर आए।

आगे स्लाइड में योगी की प्रात:कालीन दिनचर्या...

कई दिनों बाद गोरखपुर पहुंचे योगी आदित्यनाथ रविवार सुबह 5 बजे अपने कमरे से नीचे उतरे। सबसे पहले मुख्‍य मंदिर में उन्होंने गुरु गोरक्षनाथ की पूजा-अर्चना की। इसके बाद अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ को नमन किया।

आगे स्लाइड में गौशाला में योगी....

इसके बाद शुरू हो गई योगी की पुरानी दिनचर्या। वह सीधे गौशाला पहुंचे और अपनी प्रिय सनकहिया, भोलेशंकर और नंदी सहित सैकड़ों गायों से मिले। गायों को उन्होंने गुड़, बिस्‍कुट और चना खिलाया और दुलार किया।

आगे स्लाइड मे अपने कुत्ते के साथ बिताया समय...

कई दिनों बाद वह फुरसत से अपने प्रिय कुत्ते कालू से मिले। उसे दुलार किया और उसके साथ काफी समय बिताया।

आगे स्लाइड में मालिक को करीब पाकर खुश हुआ कालू...

 

कालू भी अपने मालिक को करीब पाकर खुश दिखाई दिया। योगी ने कालू को पनीर खिलाया और देर तक दुलार करते रहे।

आगे स्लाइड में सबसे भेंट...

गौशाला के बाद योगी दिग्विजयनाथ स्‍मृति भवन होते हुए दरबार में पहुंचे, जहां पुजारियों से मिल कर उनका हालचाल जाना। फिर योगी का जनता दरबार लगा। मुख्यमंत्री ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं।

 

Tags:    

Similar News