निकली गर्लफ्रैंड की वैकेंसी: होनी चाहिए ये योग्यता, मिलेगा चांद पर जाने का मौका

अमेरिकी अरबपति एलन मस्क के स्पेसएक्स रॉकेट के जरिए युसाका चांद पर जाने वाले पहले प्राइवेट पैसेंजर होंगे। वे 2022 में चांद पर जा सकते हैं। इसी क्रम में युसाकू 2023 में चांद की यात्रा करने वाले हैं।

Update: 2020-01-14 06:32 GMT

नई दिल्ली: भागती दौड़ती इस दुनिया में लोगों को एक जीवनसाथी की जरूरूत होती है। जिससे वह अपने हर सुख दुख को साझा कर सके। ऐसे ही एक अरबपति को गर्लफ्रेंड चाहिए। इसके लिए उसने बाकायदा गर्लफ्रेंड के लिए वैकेंसी निकाली है, इतना ही नहीं आवेदन की अंतिम तिथि 17 जनवरी रखा है।

दरअसल, जापान के अरबपति युसाकू माइजावा को एक गर्लफ्रैंड की आवश्यकता है। बता दें कि इससे पहले 27 साल की एक्ट्रेस गर्लफ्रेंड अयमे गोरिकी उनकी गर्लफ्रेंड थीं। लेकिन दोनों हाल ही में अलग हो गए। युसाका चाहते हैं कि एक लड़की को प्यार करे। इतना ही नहीं वह होने वाली गर्लफ्रेंड को चांद पर भी ले जाएंगे। इसके लिए शर्त ये है कि गर्लफ्रेंड बनने के लिए अप्लाई करने वाली लड़कियों की भी चांद पर जाने में रुचि होनी चाहिए। उन्होंने स्पेसएक्स रॉकेट के जरिए चांद पर जाने की योजना बनाई है।बताते चलें कि 44 साल के युसाका 20 साल से अधिक उम्र की सिंगल लड़की को गर्लफ्रेंड के रूप में तलाश रहे हैं।

ये भी पढ़ें—सेना पर आफत! बर्फीले तूफान ने जवानों को घेरा, अब तक 5 शहीद-रेस्क्यू जारी

वेबसाइट पर उन्होंने लिखा है- जैसा कि अकेलापन और खालीपन धीरे-धीरे मेरे भीतर बढ़ रहा है, मैं एक चीज के बारे में सोचता हूं वो है- एक महिला को प्यार करना, युसाका ने कहा है कि गर्लफ्रेंड के रूप में उन्हें लाइफ पार्टनर की तलाश है। उन्होंने कहा है कि वे आउटर स्पेस से अपने प्यार और वर्ल्ड पीस (वैश्विक शांति) के लिए अपील करना चाहते हैं। मार्च के आखिर तक वे गर्लफ्रेंड का नाम फाइनल करेंगे।

कब जाएंगे चांद पर

अमेरिकी अरबपति एलन मस्क के स्पेसएक्स रॉकेट के जरिए युसाका चांद पर जाने वाले पहले प्राइवेट पैसेंजर होंगे। वे 2022 में चांद पर जा सकते हैं। इसी क्रम में युसाकू 2023 में चांद की यात्रा करने वाले हैं।

रखी ये शर्त

साथ ही अप्लाई करने वाली लड़कियों को चांद पर जाने के लिए तैयारियों में भी हिस्सा लेना होगा। लड़की के विचार वैश्विक शांति के पक्ष में होने चाहिए।

ऐसे होगा सेलेक्शन

युसाकू आवेदन करने वाली हर लड़की से खुद बात करेंगे। उनके साथ डेट पर जाएंगे। इसके बाद वह तय करेंगे कि किस लड़की को अपनी गर्लफ्रेंड बनाएंगे और चांद पर ले जाएंगे।

ये भी पढ़ें—अब PoK होगा हमारा! सेना प्रमुख के बयान का सरकार ने किया समर्थन

जानकारी के अनुसार युसाकू मैइजावा तीन बच्चों के पिता है। युसाकू ने ऐड शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि क्या आप चांद पर जाने वाली पहली महिला बनना चाहती हैं? युसाकू मैइजावा के पास पहले ऑनलाइन फैशन कंपनी जोजो थी। जिसे उन्होंने पिछले साल बेच दी। युसाकू दुनिया भर में महंगी आर्ट खरीदने के लिए फेमस हैं।

Tags:    

Similar News