खौफनाक घटना: लड़की को मारी चाकू और खुद के साथ किया ऐसा काम

पुलिस के मुताबिक सेक्टर-61 स्थित इंद्रप्रस्थ अपार्टमेंट में आठवीं मंजिल के फ्लैट में योगेंद्र अपने परिवार के साथ रहते हैं। योगेंद्र एक नवरत्न कंपनी में अधिकारी हैं। वहीं उसी सोसायटी में छठी मंजिल के फ्लैट में अतुल जैन अपने परिवार के साथ रहते हैं। अतुल दिल्ली के जसोला में एक कंपनी में अधिकारी हैं।

Update: 2023-08-29 03:19 GMT

नोएडा: स्थित इंद्रप्रस्थ सोसायटी में गुरूवार शाम करीब 5 बजे एक 15 वर्षीय किशोर ने बी-टेक छात्रा को उसके फ्लैट में घुसकर चाकू मारकर घायल कर दिया। छात्रा के शोर मचाने पर किशोर आठवीं मंजिल से नीचे कूछ गया। लोगों ने दोनों को गंभीर हालत में सेक्टर 62 फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान छात्र ने दम तोड़ दिया।

वहीं छात्रा का अस्पताल में उपचार चल रहा है। थाना सेक्टर 58 पुलिस मामले की जांच कर रही है। सोसायटी में मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को तैनात किया गया है।

योगेंद्र एक नवरत्न कंपनी में अधिकारी हैं

ये भी देखें : फूड डिलीवरी : 25 हजार की फौज, खाना पहुंचाने की होड़

पुलिस के मुताबिक सेक्टर-61 स्थित इंद्रप्रस्थ अपार्टमेंट में आठवीं मंजिल के फ्लैट में योगेंद्र अपने परिवार के साथ रहते हैं। योगेंद्र एक नवरत्न कंपनी में अधिकारी हैं। वहीं उसी सोसायटी में छठी मंजिल के फ्लैट में अतुल जैन अपने परिवार के साथ रहते हैं। अतुल दिल्ली के जसोला में एक कंपनी में अधिकारी हैं।

दोनों परिवार के बीच पहले से जान पहचान है। गुरूवार शाम को आठवीं मंजिल पर रहने वाले योगेंद्र व उनकी पत्नी फ्लैट में नहीं थे। फ्लैट में उनकी 21 वर्षीया बेटी रिया अकेली थी। रिया गाजियाबाद के एबीईएस कॉलेज में बी टेक थर्ड इयर की पढ़ाई कर रही है।

घायल रिया आईसीयू में है

 

शाम करीब पांच बजे छठी मंजिल पर रहने वाला 15 वर्षीय किशोर, रिया के फ्लैट में पहुंच गया। किशोर ने रिया के साथ मारपीट कर चाकू मार घायल कर दिया। जब रिया ने शोर मचाया तो किशोर आठवीं मंजिल से कूद गया। इसकेबाद आसपास के लोग इकट्ïठा हो गए और दोनों को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया। जहां किशोर की मौत हो गई। मृतक किशोर फिटजी में कोचिंग कर रहा था। घायल रिया आईसीयू में है।

ये भी देखें : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: राजनीति में भी पीढ़ियों का बदलाव

एसएचओ शावेज खान ने बताया कि किशोर ने बीटेक छात्रा को चाकू मार दिया था। इसके बाद आठवीं मंजिल से कूद गया था। किशोर ने चाकू क्यों मारा, इसके बारे में पता लगाया जा रहा है।

Tags:    

Similar News