कुंभ में 217 शटल बसों का होगा संचालन, फ्री में पहुचेंगे प्रयागराज

बता दें कि विशेष रूप से डिजाइन इन बसों से शहर में वायु प्रदूषण नहीं होगा। बसें छोटी होने के कारण इनसे जाम की समस्या भी नहीं होगी। कुंभ में सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए ही कई रूटों पर शटल बसें चलाने की योजना बनी है। एयरपोर्ट से भी शटल बसें चलाई जाएंगी। सिविल लाइंस, रेलवे स्टेशन या किसी अन्य प्रमुख स्थान से भी एयरपोर्ट के लिए शटल बसें चलाने की तैयारी है।

Update: 2018-12-31 11:24 GMT

प्रयागराज: कुंभ में परिवहन विभाग की ओर से शटल बसें चलाई जाएंगी। शहर में शटल बसों का संचालन पहली जनवरी से शुरू होने जा रहा है। इन बसों में दिव्यांगों को बुजुर्गों के लिए विशेष व्यवस्था होगी। मुख्य स्नान पर्वों पर इन बसों का संचालन चौबीस घंटे किया जाएगा। स्नान पर्व के एक दिन पहले से एक दिन बाद तक इन बसों में किराया नहीं लगेगा। आम दिनों में दूरी के अनुसार पांच से लेकर 25 रुपये तक किराया तय किया गया है। प्रत्येक मार्ग पर दस से पंद्रह मिनट के अंतराल पर इन बसों को चलाया जाएगा। इन बसों से शहर के लोगों के साथ ही देश-दुनिया से कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को सहूलियत मिलेगी।

ये भी पढ़ें— मेघालय: पांच घंटे के आपरेशन में लापता मजदूरों का नहीं मिला सुराग, खदान से खाली हाथ लौटा बचाव दल

बता दें कि विशेष रूप से डिजाइन इन बसों से शहर में वायु प्रदूषण नहीं होगा। बसें छोटी होने के कारण इनसे जाम की समस्या भी नहीं होगी। कुंभ में सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए ही कई रूटों पर शटल बसें चलाने की योजना बनी है। एयरपोर्ट से भी शटल बसें चलाई जाएंगी। सिविल लाइंस, रेलवे स्टेशन या किसी अन्य प्रमुख स्थान से भी एयरपोर्ट के लिए शटल बसें चलाने की तैयारी है।

ये भी पढ़ें— यूपीकॉप : एक ऐसा एप, जो थानों के चक्कर लगाने के झंझट से दिलाएगा मुक्ति

नए साल के पहले दिन से दस रूटों पर 217 शटल बसें दौड़ाने की तैयारी रोडवेज प्रशासन ने कर ली है। इसके लिए 10 प्रमुख रूटों का चयन करके इन रूटों के लिए बसों की संख्या भी निर्धारित की गई है। इस सेवा के लिए न्यूनतम पांच और अधिकतम 25 रुपये किराया निर्धारित किया गया है। कुम्भ के दौरान शहर में बसों का प्रवेश नहीं होने देने का इंतजाम किया जा रहा है। अलग-अलग दिशा से आने वाली बसों को बाहरी छेत्रों में रोककर वहां से लोंगों को शटल बसों से शहर में लाने का इंतजाम किया गया है। इसके लिए दस रूटों पर पहली जनवरी से शटल बस सेवा शुरू की जा रही है।

ये भी पढ़ें— कार्रवाई: अतीक अहमद देवरिया से बरेली जेल स्थानांतरित, डिप्टी जेलर समेत कई निलंबित

ये है बसों के संचालन का विवरण...

नेहरू पार्क से फाफामऊ: पत्थर गिरजाघर, सुभाष चौराहा होते हुए- 17 दूरी (किमी.)-14 (बसें)

नेहरू पार्क से दुर्जनपुर: पत्थर गिजराघर, मेडिकल चौराहा होते हुए- 17 दूरी (किमी.) 20 (बसें)

नेहरू पार्क से संत निरंकारी: पत्थर गिरजाघर, मेडिकल चौराहा होते हुए- 20 दूरी (किमी.) 24 (बसें)

नेहरू पार्क से आईटीआई: पत्थर गिरजाघर, मेडिकल चौराहा होते हुए- 20 दूरी (किमी.) 24 (बसें)

नेहरू पार्क से लेप्रोसी चौराहा: पत्थर गिरजाघर, मेडिकल चौराहा होते हुए- 25 दूरी (किमी.) 30 (बसें)

दुर्जनपुर से फाफामऊ: मेडिकल चौराहा, सिविल लाइंस होते हुए- 22 दूरी (किमी.) 18 (बसें)

संत निरंकारी से फाफाम्ऊ: मेडिकल चोराहा, सिविल लाइंस होते हुए- 24 दूरी (किमी.) 19 (बसें)

आईटीआई से फाफामऊ: मेडिकल चौराहा, सिविल लाइंस होते हुए- 27 दूरी (किमी.) 32 (बसें)

आईटीआई से दुर्जनपुर पुल: शास्त्री ब्रिज, अंदावा होते हुए- 20 दूरी (किमी.) 20 (बसें)

आईटीआई से संत निरंकारी: नया पुल, शास्त्री ब्रिज, अंदावा होते हुए- 20 दूरी (किमी.) 16 (बसें)

ये भी पढ़ें— अगस्ता वेस्टलैंड मामले पर बरसे योगी, कहा- कांग्रेस को इस कृत्य के लिए जनता सजा देगी

Tags:    

Similar News