फूंक दी गई 4 बसें: संभल में हालात बेकाबू, CAA को लेकर हो रहा उग्र पदर्शन

आईजी मुरादाबाद परिक्षेत्र संभल के लिए रवाना और बाहर से पुलिस बल को बुलाया गया है। उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है। यूपी के संभल में प्रदर्शनकारियों ने सरकारी बस में आग लगा दी है। इतना ही नहीं यहां गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई है।

Update: 2019-12-19 08:59 GMT

लखनऊ: नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देश भर में बहुत ही जोरदार देखने को मिल रहा है। वहीं उत्तर प्रदेश के करीब सभी जिलो में हालात बेकाबू ​होते जा रहे हैं। गुरूवार दोपहर यूपी के संभल में भी राजधानी दिल्ली की ही तरह नजारा देखने को मिला।

ये भी पढ़ें—CAA पर सुब्रमण्‍यन स्‍वामी ने कहा- मुशर्रफ दिल्‍ली के रहने वाले, दे सकते हैं नागरिकता

उत्तर प्रदेश परिवहन की चार बसों को उपद्रवियों ने आग के हवाले कर दिया। संभल में हालात खराब होते नजर आ रहे हैं जगह जगह प्रदर्शन हो रहे हैं। प्रदर्शनकारी पुलिस बल पर पत्थर फें रहे हैं। वहीं, लखनऊ में भी जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भी विधानसभा के बगल ही प्रदर्शन कर रहे थे। यहां पुलिसकर्मियों ने कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज भी किया।

लखनऊ में भी हिंसक हुआ प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया है। प्रदर्शनकारियों ने यहां पुलिस पर पथराव किया और नारेबाजी कर रहे हैं इस दौरान प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। हालात को काबू में करने के प्रयास जारी हैं, लेकिन अभी भी प्रदर्शन जारी है। वहीं पूरे उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ​ले लिया गया है।

ये भी पढ़ें—नवीन पटनायक ने दिया भाजपा को झटका, NRC का नहीं करेंगे समर्थन

संभल के चौधरी सराय में हजारों प्रदर्शनकारी मौजूद है। पुलिस ने मनमानी कर रहे प्रदर्शनकारियों की घेराबंदी कर रखी है। आईजी मुरादाबाद परिक्षेत्र संभल के लिए रवाना और बाहर से पुलिस बल को बुलाया गया है। उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है। यूपी के संभल में प्रदर्शनकारियों ने सरकारी बस में आग लगा दी है। इतना ही नहीं यहां गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई है।

Tags:    

Similar News