चाट खाकर 40 लोग हुए बीमार, 6 बच्चों की हालत सीरियस

Update: 2016-05-17 06:52 GMT

आगरा: थाना खैरागढ़ के नगला उद्या गांव में सोमवार रात चाट खाने से 20 बच्चों समेत 40 लोगों की हालत बिगड़ गई। इनमें 18 लोगों को आगरा रेफर किया गया है, जिनमें 6 बच्चों की हालत सीरियस है।

फूड प्वायजनिंग

-जानकारी के मुताबिक सोमवार रात एक चाट वाला गांव में पहुंचा था। करीब 45-50 लोगों ने इसके ठेले से चाट खाई थी।

-चाट खाने के कुछ ही देर बाद लोगों को पेट दर्द, उल्टी और दस्त शुरू हो गए।

-खबर मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और बीमारों को सीएचसी में भर्ती कराया।

-स्वास्थ्य विभाग ने जांच के बाद फूड प्वायजनिंग की पुष्टि की।

बच्चों की हालत गंभीर

-स्थानीय सीएचसी में 40 लोगों को भर्ती कराया गया था।

-बाद में 18 लोगों को एसएन और डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया।

-सरोजिनी नायडू हॉस्पिटल आगरा के डॉक्टरों ने बताया कि 6 बच्चों की हालत सीरियस है।

-2 साल पहले भी गांव में फूड प्वायजनिंग से करीब 50 लोग बीमार हो गए थे।

Tags:    

Similar News