60 जोड़ों ने थामा एक दूजे का हाथ, हजारों लोग बने निकाह के गवाह

Update: 2016-05-09 09:18 GMT

बरेली: हजरत शाह सकलैन अकेडमी ऑफ इंडिया ने रविवार को 60 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया। बिशप मंडल इंटर कॉलेज में हजारों लोगों ने इन जोड़ों को आशीर्वाद दिया। ये निकाह जश्ने शाह शराफत के मौके पर संपन्न हुए। इस मौके पर मुल्क में अमन और शांति की दुआ की गई।

सामूहिक विवाह

-एक सादा आयोजन में निकाह की रस्में पूरी की गईं। नए जोड़ों को गृहस्थी का सामान भी दिया गया।

-सभी 60 जोड़ों की तरफ से 50-50 लोग शामिल हुए।

-दरगाह शाह शराफत मियां से जुड़ी अकेडमी की तरफ से हर साल सामूहिक निकाह का आयोजन होता है।

सामूहिक निकाह में देश भर से जुटे लोग

श्रद्धालुओं ने दी हाजिरी

-आयोजन में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब समेत देश के अलग अलग हिस्सों से हजारों लोग शामिल हुए।

-श्रद्धालुओं ने दरगाह शराफत मियां पर हाजिरी दी

-विद्वानों ने पीर शाह शराफत मियां की जिंदगी पर रौशनी डाली

-दरगाह और अकेडमी की तरफ से लंगर का भी इंतजाम किया गया था।

Tags:    

Similar News