पानी का सैलाब: यूपी के सैकड़ों गांव जलमग्न, संपर्क मार्ग कटे

अगस्त में पूरा देश भींग गया। हर जगह बारिश हुई, जहां हो रही थी वहां भी हुई, जहां नहीं हो रही थी वहां भी। देश की नदियों का जलस्तर बारिश की वजह से बढ़ गया है। अगर बात उत्तर प्रदेश की करें तो राज्य की कई नदियों के उफान आने से बाढ़ की स्थिति आ  गई।

Update: 2020-08-14 03:38 GMT
यूपी के 16 जिले बाढ़ की चपेट में,

लखनऊ: अगस्त में पूरा देश भींग गया। हर जगह बारिश हुई, जहां हो रही थी वहां भी हुई, जहां नहीं हो रही थी वहां भी। देश की नदियों का जलस्तर बारिश की वजह से बढ़ गया है। अगर बात उत्तर प्रदेश की करें तो राज्य की कई नदियों के उफान आने से बाढ़ की स्थिति आ गई।

 

यह पढ़ें...26 अगस्त से शुरू होगा हरियाणा विधानसभा का मॉनसून सत्र

 

नदियों के जलस्तर बढ़ा

राज्य में बाढ़ ने एक बार फिर कहर बरपाना शुरू कर दिया है। यहां की सरयू, घाघरा नदियों के जलस्तर बढ़ जाने से आस-पास के कई गांव प्रभावित हुए है।

16 जिले बाढ़ की चपेट में

तराई क्षेत्रों में नदियों का पानी खतरे के निशान के ऊपर है। राज्य में 16 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। इसमें बहराइच-महसी तहसील के जुगलपुरवा, जरमापुर, जमई गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। लोगों के सामने यातायात के साधन नाव है। फसल डूब गई है इससे आर्थिक स्थिति खराब होने लगी है। श्रावस्ती में हल्की बारिश के बावजूद राप्ती का जलस्तर तेजी बढ़ रहा है। आस-पास के लोग इस कारण भयभीत है।

बहराइच के एक दर्जन से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में हैं। ज्यादातर गांवों के संपर्क मार्ग टूट गए हैं। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा बिजली व्यवस्था भी चरमरा गई है।

 

यह पढ़ें...जलकर ख़ाक हुए वाहन: भयानक सड़क हादसे में दो की मौत, मच गया कोहराम

 

प्रशासन मुस्तैद

अधिकरियों का कहना है कि बाढ़ और कटान के हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। लोगों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो, इसके लिए लगातार प्रयास जारी हैं। शारदा नदी की तेज लहरों ने ग्राम ढकिया सूरजपुर के पास कई तटबंध को कई जगह पर काट दिए हैं तटबंध की मरम्मत के लिए सिंचाई विभाग तेजी से कार्य कर रहा है।

 

राज्य में अब तक 16 जिलों (अंबेडकर नगर, अयोध्या, आजमगढ़, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बाराबंकी, बस्ती, देवरिया, गोंडा, गोरखपुर, खीरी, कुशीनगर, मऊ, संतकबीर नगर और सीतापुर) के 642 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। इनमें से 362 गांव जलमग्न हैं।

 

यह पढ़ें...BJP प्रत्याशी जयप्रकाश निषाद ने किया नामांकन, दो करोड़ की सम्पत्ति के हैं मालिक

 

एनडीआरएफ की 15 टीमें

बाढ़ प्रभावित जिलों में रेस्क्यू के लिए एनडीआरएफ की 15 टीमें लगाई गई हैं। पीएसी और एसडीआरएफ की सात टीमें अलग लगी हैं। अधिकारियों से तटबंध वाले इलाकों में लगातार गश्त लगाने को आदेश दिया गया है। राहत आयुक्त संजय गोयल ने बताया कि कहा गया है। यह भी कहा गया है कि पशुओं के लिए पर्याप्त चारे और आहार की व्यवस्था की जानी चाहिए।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News