Aaj Ka Mausam: यूपी में बारिश का कोई अलर्ट नहीं, अब ठंड देगी दस्तक
Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग की जारी रिपोर्ट के अनुसार अब मानसून लगभग विदा ले चकुा है। दिन में तापमान धीरे-धीरे गिरने लगा है। साथ ही रात में ठंड बढ़ने लगी है।;
Aaj Ka Mausam (Pic: Social Media)
Aaj Ka Mausam: उत्तर प्रदेश के अधिकतर इलाकों से मानसून जा चुका है। अक्टूबर महीने के दो हफ्ते भी बीतने वाले हैं। जाती बारिश के साथ ही ठंड ने दस्तक देना शुरु कर दिया है। उत्तर प्रदेश के तमाम इलाकों में अब हल्की ठंड महसूस होने लगी है। कुछ इलाकों में अभी भी हल्की बारिश हो रही है। जिसके चलते दिन में हल्की गर्मी और रात में हल्की ठंड महसूस की जा सकती है। इन दिनों लोगों में बारिश को लेकर कई सवाल हैं। लोगों के मन में सवाल है कि 12 अक्टूबर को दशहरा वाले दिन यूपी में बारिश होगी या नहीं। इसे लेकर मौसम विभाग ने अपडेट जारी किया है। इसके अनुसार अब मौसम का तापमान में धीरे धीरे गिरावट आएगी। पूरे प्रदेश में इस तरह का मौसम देखने को मिलेगा।
अब तापमान में आएगी गिरावट
मौसम विभाग की जारी रिपोर्ट के अनुसार अब मानसून लगभग विदा ले चकुा है। दिन में तापमान धीरे-धीरे गिरने लगा है। साथ ही रात में ठंड बढ़ने लगी है। लोगों को अब रात में ठंड महसूस होने लगेगी। पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश के क्षेत्रों में खासकर इसका असर दिखेगा। तापमान में गिरावट के चलते अब ठंड की दस्तक होगी। बारिश की अब विदाई हो चुकी है। इस बीच बारिश के कोई आसार नहीं हैं। न ही कोई अलर्ट जारी किया गया है।
बारिश का कोई अलर्ट नहीं
आज के मौसम की बात करें तो आज मौसम साफ रहने की आशंका है। मौसम विभाग ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि 13 अक्टूबर तक उत्तर प्रदेश में बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। बारिश की कोई आशंका नहीं है। 4, 15 और 16 अक्टूबर को भी बारिश का कोई अनुमान नहीं जताया गया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में गिरवाट आने की बात कही है। राजधानी लखनऊ समेत आसपास के इलाकों में बारिश होने की कोई आशंका नहीं है।