Aaj Ka Mausam: यूपी से हो गई मानसून की विदाई! अगले चार दिन तक बारिश का कोई अलर्ट नहीं

Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए रिपोर्ट जारी कर दी है। इसके अनुसार आने वाले दिनों में भी मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होगा।

Newstrack :  Network
Update:2024-10-13 07:21 IST

Aaj Ka Mausam (Photo- Social Media)

Aaj Ka Mausam: उत्तर प्रदेश से मानसून की विदाई लगभग हो गई है। पूरे प्रदेश में बारिश का मौसम थम गया है। जिसके चलते तापमान में इजाफा भी हुआ है। दिन भर धूप खिली रहती है। वहीं रात में तापमान गिरने के चलते अब हल्की ठंड भी महसूस होने लगी है। जिसके चलते लोगों को अब गर्मी का प्रकोप नहीं झेलना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए रिपोर्ट जारी कर दी है। इसके अनुसार आने वाले दिनों में भी मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होगा। जारी रिपोर्ट के मुताबिक 17 अक्टूबर तक प्रदेश में बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। न ही गरज और चमक होने की आशंका है। इस तरह यूपी में आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। साथ ही धूप और गर्मी का भी सामना करन पड़ सकता है। 

आज कैसा रहेगा मौसम

आज यानी 13 अक्टूबर की बात करें तो आज मौसम बिल्कुल साफ रहेगा। पूरे दिन धूप खिली रहेगी। पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। प्रदेश के अधिकतर इलाकों में बारिश होने की कोई आशंका नहीं है। अगले तीन दिनों तक मौसम विभाग ने मौसम साफ रहने की आशंका जताई है। किसी भी क्षेत्र में बारिश की उम्मीद नहीं है। रात में हल्की ठंड महसूस हो सकती है। 

लखनऊ में कैसा रहेगा मौसम

राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। इसके साथ ही राजधानी लखनऊ में बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ में आने वाले कुछ दिनों तक बारिश की कोई आशंका नहीं है। मौसम साफ रहने वाला है। साथ ही अब धीरे-धीरे ठंड दस्तक देगी। माना जा रहा है कि अक्टूबर के अंत तक उत्तर प्रदेश में ठंड बढ सकती है। 


Tags:    

Similar News