Aaj Ka Mausam: यूपी में मानसून की विदाई के साथ ठंड की दस्तक, तापमान में आई गिरवाट

Aaj Ka Mausam: अगले तीन दिनों तक मौसम विभाग ने मौसम साफ रहने की आशंका जताई है। किसी भी क्षेत्र में बारिश की उम्मीद नहीं है। रात में हल्की ठंड महसूस हो सकती है।

Newstrack :  Network
Update:2024-10-17 07:27 IST

Aaj Ka Mausam (Pic: Social Media)

Aaj Ka Mausam: उत्तर प्रदेश से मानसून की विदाई लगभग हो गई है। पूरे प्रदेश में बारिश का मौसम थम गया है। जिसके चलते तापमान में इजाफा भी हुआ है। दिन भर धूप खिली रहती है। वहीं रात में तापमान गिरने के चलते अब हल्की ठंड भी महसूस होने लगी है। जिसके चलते लोगों को अब गर्मी का प्रकोप नहीं झेलना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए रिपोर्ट जारी कर दी है। इसके अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में बदलाव देखने को मिलेगा। जारी रिपोर्ट के मुताबिक नवंबर के पहले हफ्ते से ही गुलाबी ठंड होने लगेगी। हालांकि इस बीच बारिश का कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया है। माना जा रहा है कि अब मानसून की विदाई हो चुकी है।

आज कैसा रहेगा मौसम

आज यानी 17 अक्टूबर की बात करें तो आज मौसम बिल्कुल साफ रहेगा। पूरे दिन धूप खिली रहेगी। पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। प्रदेश के अधिकतर इलाकों में बारिश होने की कोई आशंका नहीं है। अगले तीन दिनों तक मौसम विभाग ने मौसम साफ रहने की आशंका जताई है। किसी भी क्षेत्र में बारिश की उम्मीद नहीं है। रात में हल्की ठंड महसूस हो सकती है। दिन में मौसम शुष्क बना रहेगा। 

लखनऊ में कैसा रहेगा मौसम

राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। इसके साथ ही राजधानी लखनऊ में बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ में आने वाले कुछ दिनों तक बारिश की कोई आशंका नहीं है। मौसम साफ रहने वाला है। साथ ही अब धीरे-धीरे ठंड दस्तक दे रही है। सुबह और रात में हल्की ठंड महसूस होने लगी है। माना जा रहा है कि अक्टूबर के अंत तक उत्तर प्रदेश में ठंड बढ सकती है।


Tags:    

Similar News